हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: cycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

PSL 2023: बाबर आजम ने Hassan Ali को मारने के लिए खदेड़ा, बैट लेकर पीछे भागे, देखें वीडियो

विज्ञापन
babar Azam

PSL 2023: गुरुवार को पेशावर जालमी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच पाकिस्तान सुपर लीग मुकाबले के दौरान बाबर आज़म ने हसन अली को मारने के खदेड़ दिया। बाबर आजम बैट लेकर हसन अली मारने जा रहे थे। दरअसल, मैच के दौरान बाबर आजम ने विपक्षी टीम के गेंदबाज हसन अली पर बैट उठा लिया और रन लेने के दौरान उसे मारने के लिए दौड़े।

हसन अली को मारने दौड़े बाबर आजम

हालांकि, यह सब दोनों के बीच हंसी मजाक का हिस्सा था। हुआ ये कि, हसन अली की गेंद पर बाबर आजम ने शॉट लगाया और रन लेने के लिए दौड़े। हसन अली बाबर आजम के रास्ते में आ रहे थे। इस दौरान बाबर ने अपना बैट उठाया और उन्हें मारने का इशार किया। यह देखकर हसन अली कवर की ओर भाग गए।

और पढ़िए –‘उनके जैसा काम करूंगा..’, दीपक चाहर ने खुद को बताया हार्दिक पांड्या जैसा

बाबर आजम की पारी गई बेकार

बता दें कि हसन अली ने पेशावर जाल्मी के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट लिए। वह प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए। जालमी के लिए बाबर ने सर्वाधिक 75 रन बनाए, लेकिन इस्लामाबाद की ओर से अपनी टीम को जीत दिलाने में असमर्थ रहे। प्रतियोगिता में पेशावर जाल्मी के लिए यह दूसरी हार थी। इस जीत के बाद इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं पहले स्थान पर काबिज मुल्तान सुल्तांस के पांच मैचों में आठ अंक हैं। पेशावर जाल्मी के 4 मैच में 4 अंक हैं। वह चौथे स्थान पर है।

और पढ़िए –IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के लिए खुशखबरी, तीसरे टेस्ट से पहले फिट हुआ यह दिग्गज all-rounder

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें