नई दिल्ली: पेरिस सेंट-जर्मन (PSG) मैनेजर क्रिस्टॉफ गाल्टियर और उनके बेटे जॉन वालोविक-गाल्टियर को ओजीसी नीस टीम के कोच रहने के दौरान भेदभाव के संदेह में पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, नीस में गाल्टियर और उनके बेटे को जांच के तहत शुक्रवार सुबह पुलिस हिरासत में ले लिया गया।
नस्लवादी टिप्पणी करने का आरोप
विशेष रूप से पीएसजी बॉस पर अपने पिछले क्लब में ब्लैक और मुस्लिम खिलाड़ियों के प्रति नस्लवादी टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था। एक लीक ईमेल से पता चला कि गाल्टियर ने कथित तौर पर ब्लैक और मुस्लिम खिलाड़ियों पर भेदभावपूर्ण टिप्पणियां कीं। गाल्टियर इस समर पीएसजी प्रबंधक के पद से हटाए जाने वाले हैं। उन्होंने ओजीसी नीस के साथ एक सीजन बिताया है। गाल्टियर पर मुस्लिम खिलाड़ियों को रमजान मनाने की अनुमति नहीं देने और एक खिलाड़ी के धर्म के कारण सिग्नेचर करने से इनकार करने का भी आरोप लगाया गया है।
आरोपों से किया इनकार
हालांकि, गाल्टियर ने एक बयान में आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वह अपने खिलाफ किए गए अपमानजनक दावों के बारे में जानकर स्तब्ध थे। गाल्टियर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था, “मैंने उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है जिन्होंने मेरे सम्मान का उल्लंघन किया है। मैं जांच शुरू होने से ही संतुष्ट हो सकता हूं।” गैल्टियर ने कहा, “आपमें से कई लोग उन टिप्पणियों से स्तब्ध थे जो मेरे नाम से की गई थीं और जिन्हें गैर-जिम्मेदाराना तरीके से प्रसारित किया गया था। मैं विविधता में पला-बढ़ा हू। मैं दूसरों का सम्मान करता हूं, चाहे उनका मूल, उनका रंग या उनका धर्म कुछ भी हो।” पीएसजी ने अभी तक गिरफ्तारी पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
(Valium)
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
241 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
344 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
366 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
402 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
415 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
434 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
441 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines