नई दिल्ली: पेरिस सेंट-जर्मन (PSG) मैनेजर क्रिस्टॉफ गाल्टियर और उनके बेटे जॉन वालोविक-गाल्टियर को ओजीसी नीस टीम के कोच रहने के दौरान भेदभाव के संदेह में पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, नीस में गाल्टियर और उनके बेटे को जांच के तहत शुक्रवार सुबह पुलिस हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन

नस्लवादी टिप्पणी करने का आरोप

विशेष रूप से पीएसजी बॉस पर अपने पिछले क्लब में ब्लैक और मुस्लिम खिलाड़ियों के प्रति नस्लवादी टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था। एक लीक ईमेल से पता चला कि गाल्टियर ने कथित तौर पर ब्लैक और मुस्लिम खिलाड़ियों पर भेदभावपूर्ण टिप्पणियां कीं। गाल्टियर इस समर पीएसजी प्रबंधक के पद से हटाए जाने वाले हैं। उन्होंने ओजीसी नीस के साथ एक सीजन बिताया है। गाल्टियर पर मुस्लिम खिलाड़ियों को रमजान मनाने की अनुमति नहीं देने और एक खिलाड़ी के धर्म के कारण सिग्नेचर करने से इनकार करने का भी आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

आरोपों से किया इनकार 

हालांकि, गाल्टियर ने एक बयान में आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वह अपने खिलाफ किए गए अपमानजनक दावों के बारे में जानकर स्तब्ध थे। गाल्टियर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था, “मैंने उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है जिन्होंने मेरे सम्मान का उल्लंघन किया है। मैं जांच शुरू होने से ही संतुष्ट हो सकता हूं।” गैल्टियर ने कहा, “आपमें से कई लोग उन टिप्पणियों से स्तब्ध थे जो मेरे नाम से की गई थीं और जिन्हें गैर-जिम्मेदाराना तरीके से प्रसारित किया गया था। मैं विविधता में पला-बढ़ा हू। मैं दूसरों का सम्मान करता हूं, चाहे उनका मूल, उनका रंग या उनका धर्म कुछ भी हो।” पीएसजी ने अभी तक गिरफ्तारी पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ