हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

PSG गोलकीपर ने Ronaldo के चेहरे पर 'मारा पंच', गोल दाग लिया बदला

विज्ञापन

नई दिल्ली: फुटबॉल जगत की सारी निगाहें कल 90 मिनट के लिए साउदी अरब पर टिक गईं। इस खेल के दो दिग्गज आमाने-सामने थे। गुरुवार को साउदी अरब स्थित रियाद में साउदी ऑल इलेवन और फैंच चैंपियन पीएसजी के बीच रोमांचक मैच खेला गया। एक बार फिर रोनाल्डो और मेसी एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे थे। मैच भले मेसी की टीम ने जीता, लेकिन रोनाल्डो ने दो गोल दाग दिखा दिया की अभी भी उनमें वहीं दमखम बरकरार है।

नवास ने रोनाल्डो को किया पंच

मैच के शुरुआती मिनट में लियोनल मेसी ने गोल किया। हालांकि इसके बाद 31वें मिनट में PSG के गोलकीपर पूर्व मैड्रिड टीम के साथी केलर नवास ने रोनाल्डो को डी के अंदर हाथ से पंच कर दिया जिससे उन्हें पेनल्टी मिली और इस पर क्रिस्टियानो ने अपना जादू बिखेरते हुए गोल कर दिया।

और पढ़िए –Al-Nassr vs PSG: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल पर भारी पड़े लियोनल मेसी और एम्बापे, पीएसजी ने 5-4 से जीता मैच

इसके बाद रोनाल्डो की आंख के नीच लाल निशान दिखा। नवास ने गेंद को रोकने के चक्कर में रोनाल्डो को मुक्का मारा। रोनाल्डो चोटिल चीकबोन से दर्द से कराह रहे थे।

रोनाल्डो ने किए दो गोल

रोनाल्डो ने अल नासर के लिए अपने पहले गेम में दो गोल किए। रोनाल्डो ने रियाद में पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाफ एक दोस्ताना मुकाबले में सऊदी ऑल स्टार XI का नेतृत्व किया। फुटबॉल के दो दिग्गजों के बीच शायद तक खेले जा रहे आखिरी मैच में दोनों के बीच कांटे की टक्कर के साथ साथ एक दूसरे के प्रति सम्मान और प्रेम भी देखने को मिला।

रोनाल्डो के गले लगे मेसी

इस मैच में कुछ ऐसे लम्हे देखने को मिले जो कि हर फैन को सालों तक याद रहेंगे। मैच की शुरुआत होने से पहले रोनाल्डो ने पीएसजी के सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की वहीं लियोनल मेसी को देखते ही गले मिल गए। जिससे दोनों का एक दूसरे के प्रति लगाव दिखा। वहीं मैच के दौरान भी मेसी प्यारी सी नजरों से रोनाल्डो को देखते हुए नजर आए और जैसे ही रोनाल्डो उनकी तरफ मुड़ते हैं वे अपने चेहरे पर मुस्कान लेकर आ जाते हैं।

और पढ़िए –Cristiano Ronaldo को देख मुस्कुराए Lionel Messi, लगाया गले, देखें दिग्गजों के बीच आखिरी मैच के दिल छू लेने वाले पल

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

(Tramadol)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें