नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग (PKL) का नौवां सीजन शुरू हो चुका है। कबड्डी के फैंस के लिए अगले कुछ दिन मजेदार रहने वाला है। पहले दिन तीन मुकाबले खेले गए थे और तीनों ही मैच काफी रोमांचक रहे थे। आज के मैच में पटना पाइरेट्स और पुनेरी पलटन भिड़ी। ये मैच टाई रहा। पटना पाइरेट्स और पुनेरी पलटन ने 34-34 से बराबरी पर मैच खत्म किया। यह प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 का पहला टाई मुकाबला है। दोनों ही टीमें कमाल की कबड्डी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पटना की टीम पिछले सीजन उपविजेता रही थी। मैच के आखिरी मिनट में दोनों टीमों के पास जीत हासिल करने का मौका था, लेकिन किसी ने भी खतरा नहीं उठाया और तीन-तीन प्वाइंट्स लेकर अंक तालिका में अपना खाता खोला।

विज्ञापन

दोनों टीम कमाल की कबड्डी खेली। 10वें मिनट में पटना ने पुनेरी को ऑल आउट किया और 12-9 से बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद पुनेरी पलटन के हमला किया। पहले हाफ तक पुनेरी ने 23-16 से बढ़त ले ली थी। दूसरे हॉफ में पटना के खिलाड़ियों ने जोर लगया। वापसी करते हुए दूसरे हाफ में सात मिनट के अंदर पुनेरी को ऑल आउट करके 26-24 से बढ़त ले ली थी। मैच के 39वें मिनट में सुपर टैकल करके पुनेरी ने एक प्वाइंट की बढ़त बनाई, लकिन पटना एक प्वाइंट लेकर मैच को टाई करा दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ