Rohan Bopanna Matthew Ebden Reach Paris Masters 2023 Semi Final: भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने एक बार फिर बड़ा धमाका किया है। वह इस सीजन एटीपी टूर में मेंस डबल्स के अपने नौवें सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। 43 साल के खिलाड़ी ने अपने साथी मैथ्यू एबडेन के साथ शुक्रवार को पेरिस मास्टर्स 2023 में अंतिम-चार में जगह बनाई।
तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी होरासियो जेबालोस और मार्सेल ग्रेनोलर्स को शिकस्त दी। इस जीत के साथ बोपन्ना और एबडेन ने जेबालोस और ग्रैनोलर्स के खिलाफ शंघाई मास्टर्स फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया।
इतिहास रचने का मौका
दूसरी ओर हैरी हेलियोवारा और मेट पाविक ने शुक्रवार को शीर्ष वरीयता प्राप्त इवान डोडिग और ऑस्टिन क्राजिसेक को 6-4, 6-4 से हराया, जिसके बाद बोपन्ना और एबडेन के पास एटीपी लाइव डबल्स टीम रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचने का मौका है। इसके लिए उन्हें पेरिस खिताब जीतना होगा। बोपन्ना और एबडेन सेमीफाइनल में हेलियोवारा और पाविक से भिड़ेंगे, दुनिया की नंबर 1 टीम डोडिग और क्राजिसेक से 580 अंकों से पीछे हैं।
हाल ही बनाया है वर्ल्ड रिकॉर्ड
बोपन्ना एक के बाद एक शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 2023 में दौरे पर उनका प्रदर्शन सबसे अच्छे सीजन में से एक रहा है। हाल ही रोहन बोपन्ना ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वह ओपन युग में पुरुष युगल ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए थे। अपनी झोली में दो खिताब और चार टूर्नामेंटों में उपविजेता रहने के साथ वह अब पुरुष युगल रैंकिंग में विश्व नंबर 5 पर पहुंच गए हैं।
बोपन्ना ने साल की शुरुआत एडिलेड इंटरनेशनल और ऑस्ट्रेलियन ओपन में एबडेन के साथ जोड़ी बनाकर की। हालांकि दोनों टूर्नामेंटों में उन्हें पहले दौर में ही बाहर होना पड़ा। इसके बाद उन्होंने दौरे में शानदार वापसी की। वे एटीपी रॉटरडैम और कतर ओपन में लगातार फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।
एटीपी रॉटरडैम में उपविजेता रहने के बाद बोपन्ना और एबडेन ने इस साल कतर में अपना पहला खिताब जीता। इसके बाद उन्होंने इंडियन वेल्स मास्टर्स का खिताब जीता। फिर इस जोड़ी ने फाइनल में शीर्ष वरीय नील स्कूपस्की और वेस्ले कूलहोफ को हराया। इस जोड़ी के लिए स्पेन का एक सफल दौरा हुआ। वे बार्सिलोना में सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रहे। फिर मैड्रिड ओपन में करेन खाचानोव और एंड्रे रुबलेव के खिलाफ फाइनल हारकर उपविजेता रहे।
बाद के दौरों में सेमीफाइनल और क्वार्टरफाइनल में लगातार प्रदर्शन किया गया। इसके बाद बोपन्ना ने यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। हालांकि, गत चैंपियन जो सैलिसबरी और राजीव राम के खिलाफ फाइनल में हारने के बाद वह खिताब नहीं जीत सके।
ये भी पढ़ें: AFG vs NED: अफगानिस्तान की जीत से पिछड़ा पाकिस्तान, फिर थिरके इरफान पठान; जीत को लेकर शेयर किया खास पोस्ट
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines