नई दिल्ली: टोक्यो में खेले जा रहे बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप (Para Badminton World Championship 2022) में भारतीय टीम को लगातार सफलताएं मिल रही है। टीम के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया हैं। इसी कड़ी में रविवार को भारत को एक और खुशखबरी हाथ लगी जब पैराओलंपिक चैंपियन प्रमोद भगत और मनीषा रामदास ने रविवार को बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप में अपने वर्गों के फाइनल मुकाबले जीतकर भारत की झोली में दो स्वर्ण पदक डाले।
17 वर्षीय मनीषा ने जीता स्वर्ण
चैंपियन खिलाड़ी भगत पहले कोर्ट पर उतरे, उन्होंने हमवतन नीतेश कुमार को पुरूष एकल एसएल3 वर्ग के 53 मिनट तक चले फाइनल में 21-19 21-19 से पराजित किया। इस दौरान उन्होंने कई बेहतरीन शॉट्स भी खेले। वहीं 17 वर्षीय मनीषा ने जापान की मामिको तोयोडा को 21-15 21-15 से हराकर महिला एकल एसयू5 वर्ग का स्वर्ण पदक जीता। भारत की उभरती हुई खिलाड़ी मनीषा का विश्व चैंपियनशीप में ये पहला मैच था और उन्होंने इसे जीतकर स्वर्णम पदार्पण किया। वहीं मनीषा और भगत के मेडल की बदौलत टीम का मेडल काउंट 16 तक पहुंच गया है।
अभी पढ़ें – Breaking: बलात्कार के आरोपों के बीच दनुष्का गुणथिलाका क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित
यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा पल- मनीषा
अपने पहले ही टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली मनीषा ने कहा, ‘यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा पल रहा। मुझे इस क्षण का इंतजार था और इसके लिये पिछले कुछ महीनों मैंने काफी कड़ी मेहनत की है। विश्व चैम्पियन बनना शानदार अहसास है। मुझे उम्मीद है कि मैं भविष्य में ऐसे नतीजे हासिल कर देश को गौरवान्वित करना जारी रखूंगी।” भगत के विश्व चैम्पियनशिप में छह स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य से कुल 11 पदक हो गये हैं। वह 2007 और 2017 विश्व चैम्पियनशिप को छोड़कर सभी चरण के फाइनल्स में पहुंचे हैं।’
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines