नई दिल्ली: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मंगलवार को मुंबई में स्पॉट किए गए। दोनों अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ डिनर करने के लिए निकले। दोनों फोटोग्राफर्स के सामने तस्वीरें खिंचवाने के लिए रेस्टोरेंट से बाहर आए। पैपराजी ने फोटो दे रहे थे तभी एक ने गलती से अनुष्का को ‘सर’ कह दिया। इसपर विराट ने मजे लिए।
दरअसल, पैपराजी विराट और अनुष्का की तस्वीर ले रहे थे। इस दौरान एक पैपराजी ने अनुष्का शर्मा को गलती से सर कह दिया। इस पर विराट कोहली ने मजे लेते हुए कहा की विराट मैम भी बोल दे। दोनों इस दौरान हंस रहे थे। विराट ने ब्लैक पैंट और व्हाइट स्नीकर्स के साथ प्रिंटेड शर्ट पहनी हुए थे, वहीं अनुष्का ने व्हाइट पैंट और ब्लैक हील्स के साथ व्हाइट स्ट्राइप्ड पैंट पहनी हुई थीं।
विराट की टीम आरसीबी मंगलवार को मुंबई इंडियंस से एक करीबी मैच हार गई। अनुष्का उनके सभी मैच देखने स्टेडियम आ रही हैं। इस जोड़े ने 2017 में करीबी दोस्तों और परिवार के लिए एक निजी समारोह में इटली में शादी की। अनुष्का पिछले कुछ सालों से एक्टिंग से थोड़ा ब्रेक ले रही हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म जीरो (2018) में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ देखा गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines