हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पाकिस्तान के स्टार स्नूकर खिलाड़ी माजिद अली ने किया सुसाइड

विज्ञापन
Majid Ali

नई दिल्ली: पाकिस्तान के स्टार स्नूकर खिलाड़ी मोहम्मद माजिद अली ने पिछले कई वर्षों से अवसाद से जूझने के बाद आत्महत्या कर ली। उनके पारिवारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। एशियाई U21 खेलों में रजत पदक विजेता माजिद अली बेहतरीन खिलाड़ी थे। पाकिस्तान बिलियर्ड्स और स्नूकर एसोसिएशन (पीबीएसए) के अध्यक्ष आलमगीर शेख ने एक मैसेज के माध्यम से साथी खिलाड़ियों और खेल निकाय के सदस्यों को यह खबर दी।

डिप्रेशन से जूझ रहे थे माजिद 

पाकिस्तान स्नूकर बिरादरी के लिए यह एक महीने में दूसरी ऐसी खबर है। पिछले महीने मोहम्मद बिलाल का निधन हो गया था। माजिद की मौत और भी चौंकाने वाली रही। उनके भाई उमर ने पुष्टि की कि माजिद ने सुसाइड किया है। माजिद ने फैसलाबाद के पास अपने गृहनगर समुंद्री में एक लकड़ी काटने वाली मशीन से अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उनके भाई ने कहा कि माजिद पिछले कुछ वर्षों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे, लेकिन सटीक कारणों का पता नहीं चल सका। हालांकि उन्हें आर्थिक समस्या भी नहीं थी।

पीबीएसए अध्यक्ष ने बताया कि युवा माजिद की मौत के बारे में जानना चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा, “वह एक असाधारण प्रतिभा थे। हालांकि हाल ही में रैंकिंग से बाहर हो गए, लेकिन उन्होंने हमेशा बड़ी क्षमता दिखाई।” उन्होंने आगे कहा- “हमें उनकी मृत्यु के बारे में जानकर दुख हुआ है, यह पाकिस्तान स्नूकर समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें