World Cup 2023: पाकिस्तानी मीडिया की भारत में No Entry! पीसीबी ने ICC के सामने रोया रोना

Pakistan Media World Cup 2023: भारत आने के लिए पाकिस्तान की मीडिया को वीजा नहीं मिल रहा। इसको लेकर पीसीबी आईसीसी के सामने रोना रो रहा है।

Pakistan Media No Visas World Cup 2023 PCB Complains Issue to ICC

Pakistan Media No Visas World Cup 2023 PCB Complains Issue to ICC

World Cup 2023: भारत में क्रिकेट का महाकुंभ जारी है और पहले हफ्ते के अंत यानी रविवार 8 अक्टूबर तक सभी टीमें अपना एक-एक मुकाबला खेल चुकी थीं। पाकिस्तान की टीम ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड को मात देकर विजयी आगाज किया था। पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हर दिन कोई ना कोई नई समस्या लेकर आ ही जाता है। अब पाकिस्तानी टीम ने एक बार फिर अपना रोना आईसीसी को सुनाना शुरू कर दिया है। यह मुद्दा है पाकिस्तान की मीडिया की भारत में एंट्री का। पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपना दूसरा मुकाबला मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ हैदराबाद में खेलेगी।

विज्ञापन

दरअसल आईसीसी ने हाल ही में एक रिलीज जारी की थी। इसके मुताबिक आईसीसी ने कहा था कि, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान की मीडिया द्वारा भेजे गए सवालों का भी पाकिस्तान के मेंबर्स को जवाब देना होगा। ऐसा तब जबतक पाकिस्तानी मीडिया का वीजा क्लियर नहीं हो जाता है। इस मुद्दे पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से आईसीसी को निराशा जताते हुए एक पत्र भी लिखा गया था। फिलहाल जबतक वीजा का यह मुद्दा नहीं सुलझ जाता है, तब तक पाकिस्तानी मीडिया की भारत में नो एंट्री ही रहने वाली है।

विज्ञापन

पाकिस्तान ने रोया यह रोना

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने इस पत्र में लिखा कि, पीसीबी इस बात से निराश है कि पाकिस्तानी मीडिया और पाकिस्तानी फैंस को भारत का वीजा मिलने में दिक्कतें हो रही हैं। इस कारण पाकिस्तान की मीडिया और फैंस पहले मैच में नहीं पहुंच पाए। बोर्ड ने यह भी लिखा कि, इस कारण फैंस काफी निराश भी हैं। इस मुद्दे पर आईसीसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि, होस्ट (भारत) के द्वारा इसको लेकर शिद्दत से सपोर्ट किया जा रहा है। हर जरूरी प्रयास जारी है और जल्द ही इसका हल निकल आएगा।

विज्ञापन

14 अक्टूबर को होगा महामुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को महामुकाबला होगा। इस मुकाबले का आयोजन दुनिया के सबसे बड़े अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर विजयी आगाज किया है। वहीं पाकिस्तानी टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ जीत से शुरुआत की थी।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ