PAK vs SL Imam Ul Haq Saud Shakeel Out of Playing XI: पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच गुरुवार को कोलंबो में खेले जा रहे ‘करो या मरो’ के मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर चौंकाने वाला फैसला लिया। बाबर ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी करेंगे। वह चाहते हैं कि अच्छा टोटल करें। हालांकि बाबर ने अचानक बुधवार रात को घोषित प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा- इमाम उल हक और सऊद शकील आज नहीं खेल रहे हैं। आखिर दोनों खिलाड़ी क्यों नहीं खेल रहे हैं। आइए जानते हैं…
इमाम उल हक पीठ में ऐंठन के चलते चोटिल
दरअसल, इमाम-उल-हक पीठ में ऐंठन के चलते चोटिल हैं। उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में फखर जमां की वापसी हुई है। जबकि सऊद शकील को बुखार हो गया है, उनकी जगह अब्दुल्ला शफीक को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। पाकिस्तान की टीम में जमान खान का डेब्यू हुआ है। हारिस रऊफ ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी।
वहीं श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने प्लेइंग इलेवन में कुसल परेरा और प्रमोद मदुशन को जगह दी है। शनाका से जब ये पूछा गया कि अगर वे टॉस जीतते तो क्या करते, तो उन्होंने बाबर से अलग राय रखी। उन्होंने कहा- हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। चूंकि मैच पर बारिश का साया है। मुझे लगता है कि स्पिनरों को अधिक मदद मिलेगी। हम इसके बारे में आश्वस्त हैं।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन:
1 फखर जमां, 2 अब्दुल्ला शफीक, 3 बाबर आजम (कप्तान), 4 मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), 5 मोहम्मद हारिस, 6 इफ्तिखार अहमद, 7 शादाब खान, 8 मोहम्मद नवाज, 9 मोहम्मद वसीम, 10 शाहीन शाह अफरीदी, 11 जमान खान
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन:
1 पथुम निसांका, 2 कुसल परेरा, 3 कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), 4 सदीरा समरविक्रमा, 5 चैरिथ असलांका, 6 धनंजय डी सिल्वा, 7 दासुन शनाका (कप्तान), 8 दुनिथ वेल्लालागे, 9 महीश थीक्षाना, 10 प्रमोद मदुशन, 11 मथीशा पथिराना
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
98 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
232 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
334 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
357 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
393 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
405 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
424 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
424 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
431 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines