PAK vs SA: टी 20 वर्ल्ड कप के समीफाइनल में जाने की संभावना बरकरार रखने के लिए पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना अगला मुकाबला जीतना है। यह मैच 3 नवंबर को सिडनी में खेला जाएगा। अहम मुकाबले से पहले पाकिस्तान के फैंस के लिए बुरी खबर है। टीम के दिग्गज बल्लेबाज फखर जमान (Fakhar Zaman) चोट से अच्छी तरह से रिकवर नही हो पाए है। इसलिए उन्हें आगामी मुकाबले से बाहर कर दिया गया है।
क्यों नहीं खेलेंगे फखर जमान?
मैच से पहले पाकिस्तान टीम के डॉक्टर ने अहम जानकारी प्रेस को दी। जिसमें उन्होंने बताया कि ‘आगामी मैच में फखर जमान को खिलाकर टीम रिस्क नहीं लेना चाहती है। हालांकि अभी उन्हें किसी भी प्रकार की चोट नहीं है, लेकिन वह अपनी घुटने की चोट से पूरी तरह सही नही हो पाए है। इसलिए उन्हें दक्षिण अफ्रीका खिलाफ मैच में बैठना पड़ेगा।
एशिया कप के दौरान लगी थी चोट
आपको बता दें कि फखर जमान को 7 हफ्ते पहले एशिया कप के दौरान यह चोट लगी थी, जिसके बाद उन्होंने रिकवरी की और टीम में वापसी भी की लेकिन वह फॉर्म में नजर नहीं आए।
फखर जमान ने खेला सिर्फ 1 मैच
पाकिस्तान टी 20 वर्ल्ड कप में अपने 3 मैच खेल चुकी है। इन तीन मैच में उसे 2 में हार मिली, जबकि एक मुकाबला जीता है। हालांकि फखर जमान ने सिर्फ 1 मैच खेला है, जिसमें उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ 16 गेंद पर 20 रन बनाए थे। अब वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी टीम की प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं होंगे।
अभी पढ़ें – IND vs BAN: क्या लौट आया पुराना विराट…? हर्षा भोगले के सवाल का कोहली ने दिया मजेदार जवाब
पाकिस्तान के लिए जीत बेहद जरूरी
पाकिस्तान के लिए यह मैच जीतना बेहद ही जरुरी है। क्योंकि अगर दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को पाकिस्तान के खिलाफ जीत लेता है, तो पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines