Pak Vs Nz: टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीविओं ने 152 रन बनाए हैं। तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने इंपोर्टेंट मैच में कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन लिए। मैच के पहले ओवर में ही शाहीन अफरीदी ने तहलका मचा दिया है। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही विकेट ले लिया।
शहीन अफरीदी का तूफान
शहीन अफरीदी ने पहले ओवर में पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। फिन एलन को दूसरी ही गेंद पर उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया गया, लेकिन रिव्यू लेने पर बच गए। लेकिन, अगली ही गेंद पर फिर अंपायर इरासम ने उन्हें एलबीडब्ल्यू करार दिया। न्यूजीलैंड ने रिव्यू लिया पर नाकाम रहा। एलन आउट करा दिए गए।
अभी पढ़ें – ICC T20 Rankings 2022: सूर्यकुमार यादव की चमक बरकरार, इस भारतीय खिलाड़ी ने लगाई लंबी छलांग
शुरुआती झटकों के बाद कप्तान केन विलियमसन ने मोर्चा संभाल लिया। विलियमसन करारे शॉट खेले। विलियमसन मे 46 रनों की पारी खेली। जिसमें 1 चौका और एक छक्का लगा। शाहीन ने उन्हें भी आउट कर दिया। शहीन अफरीदी ने विलियमसन को बोल्ड कर दिया। शाहीन अफरीदी के अलावा नवाज को एक सफलता मिली और एक विकेट शादाब की डायरेक्ट हिट पर आया।
डेरेल मिचेल अर्धशतकीय पारी
न्यूजीलैंड के लिए डेरेल मिचेल ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों पर 50 अर्धशतक जड़ा। वो 53 रन पर नाबाद रहे। बाकी के बैटर नहीं चले। फिन एलेन के जल्दी पवेलियन लौटने के बाद केन विलियमसन क्रीज पर आए। उन्होंने सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी करने की कोशिश की, मगर ऐसा नहीं हो पाया और छठे ओवर की आखिरी गेंद पर कॉनवे 21 रन बनाकर रन आउट हो गए। न्यूजीलैंड को 2 झटकों से ग्लेन फिलिप्स भी बाहर नहीं निकाल पाए और महज 6 रन बनाकर मोहम्मद नवाज का शिकार बन गए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पाकिस्तान- मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन आफरीदी
न्यूजीलैंड- फिन ऐलन, डिवॉन कॉन्वे, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, डेरेल मिचेल, जेम्स नीशाम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्युसन, ट्रेंट बोल्ट
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines