Pak Vs Nz: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में आज न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले ओवर में ही शाहीन अफरीदी ने तहलका मचा दिया है। न्यूजीलैंड ने भले ही पहली बॉल पर चौका मार दिया हो, लेकिन तीसरी बॉल पर फिन एलेन के रूप में पहला विकेट भी गिर गया। शाहीन आफरीदी ने दूसरी बॉल पर भी विकेट लिया था, लेकिन अंपायर का फैसला बदला गया। हालांकि, तीसरी बॉल पर फिन एलेन फिर आउट हुए और अबकी बार यह फैसला सही था।
विलियमसन और कॉनवे ने संभलकर बल्लेबाजी की। पावर प्ले में 38 रन जोड़े, लेकिन आखिरी गेंद पर एक रन लेने के चक्कर में कॉनवे आउट हो गए। शादाब खान ने डायरेक्ट हिट मारकर उन्हें रनआउट कर दिया। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी बैकफुट पर नज़र आ रही है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पहले सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान की पहले बॉलिंग है, यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। ऐसे में अब कीवी टीम की नज़र बड़ा स्कोर बनाने पर है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ऐसी है।।।
पाकिस्तान- मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन आफरीदी
न्यूजीलैंड- फिन ऐलन, डिवॉन कॉन्वे, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, डेरेल मिचेल, जेम्स नीशाम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्युसन, ट्रेंट बोल्ट
ग्रूप में टॉप पर न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड टीम की बात करें तो वह अपने ग्रूप में 7 अंकों के साथ टॉप करके सेमीफाइनल में पहुंची हैं। वहीं पाकिस्तान चमत्कारी रूप से 6 अंकों के साथ ग्रूप में दूसरे नंबर पर रहकर यहां पर पहुंची हैं। न्यूजीलैंड की टीम का टॉप ऑर्डर अच्छा चला है लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है जो की उनके लिए चिंता का विषय हैं। वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं जो कि सभी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है और टीम चाहेगी की इस महत्वपूर्ण मुकाबले में ये दोनों बेहतर प्रदर्शन करें।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे उद्घाटन
73 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दोनों सदनों में आएगा अभिनंदन प्रस्ताव
206 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
309 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
331 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
368 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
380 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
399 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
399 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
406 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
417 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines