Pak Vs Nz: पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचनी वाली पहली टीम बन गई है। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पाक टीम ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इस समय वर्ल्ड कप से बाहर लग रही टीम अब फाइनल में है। सिडनी में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 152 रन बनाए। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के अर्धशतक से पाकिस्तान ने लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की खुशी का ठिकाना नहीं है।
अभी पढ़ें – Dinesh Karthik vs Rishabh Pant: इंग्लैंड के खिलाफ किसका बोलता है बल्ला? जानिए
शोएब अख्तर ने वीडियो डालकर टीम इंडिया को ललकारा
पाकिस्तान की जीत के बाद शोएब अख्तर ने अपने यूटूब चैनल पर वीडियो डालकर अपनी टीम को बधाई दी और साथ ही रोहित शर्मा की टीम को ललकार दिया। शोएब अख्तर ने कहा, हम फाइनल में पहुंच गए हैं। अब टीम इंडिया का इंतजार है। डियर टीम इंडिया मेलबर्न में आपका इंतजार है आप आएं और हमसे फाइनल में टकराएं।
‘टीम इंडिया अब मेलबर्न मे आपका इंतजार कर रहे हैं’
शोएब अख्तर ने कहा कि हम मेलबर्न पहुंच चुके हैं, टीम इंडिया अब मेलबर्न मे आपका इंतजार कर रहे हैं। आपको हमारी तरफ से शुभकामनाएं, आप फैंटा लगाकर इंग्लैंड को मात दें। हमने मेलबर्न में इंग्लैंड को पहले मात दी थी 1992 में और अब 2022 है। हम चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में फाइनल खेला जाए, दुनिया भी चाह रही है कि एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हो। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड ने 92 में सेमीफाइनल हारा, 99 में हारा.. अब 2022 में हार गया। कई गलतियां उन्होंने की हैं लेकिन उससे पहले पाकिस्तान आपको फाइनल के लिए बधाई। पाकिस्तान की कौम ने दुआएं करके टीम को यहां कर पहुंचा। क्योंकि मुझे नहीं लगता था कि ये क्वालिफाई भी कर पाएंगे, जैसा वो खेल रहे थे। जिम्बाब्वे से हारने के बाद, नीदरलैंड साउथ अफ्रीका को मार देगी.. हो ही नहीं सकता था। थैंक यू पाकिस्तानियों आपकी वजह से ये सब हुआ है।
अभी पढ़ें – IND vs ENG: मुश्किल है, लेकिन इसे चुनूंगा…दिनेश कार्तिक-ऋषभ पंत डिबेट पर एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान
मैच का हाल
मैच में बाबर-रिजवान का बल्ला चला। खराब फॉर्म के कारण आलोचना झेल रहे बाबर ने 42 गेंद में सात चौकों की मदद से 53 रन बनाये जबकि रिजवान ने 43 गेंद में पांच चौको के दम पर 57 रन बनाए। आखिर में मोहम्मद हारिस ने 26 गेंद में 30 रन की पारी खेली। इसके पहले न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिशेल ने 35 गेंद में नाबाद 53 और कप्तान केन विलियमसन ने 42 गेंद में 46 रन की पारी खेली।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
97 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
230 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
333 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
356 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
392 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
404 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
423 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
423 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines