PAK vs NED, World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच हैदराबाद में खेला गया। इस मुकाबले में जरूर नीदरलैंड की टीम को शिकस्त मिली है, लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा रहा जिसने फैंस का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की। यह युवा खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि डच ऑलराउंडर बास डी लीड (Bas de Leede) हैं। उन्होंने पहले उम्दा गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। इसके बाद बल्लेबाजी में कमाल करते हुए उन्होंने 67 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
खास क्लब में शामिल हुए लीड
हैदराबाद में पाकिस्तान के खिलाफ ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ ही बास डी लीड एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं। वह वर्ल्ड कप में डेब्यू करते हुए चार विकेट और अर्द्धशतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले इस खास उपलब्धि को केवल दो खिलाड़ियों ने ही प्राप्त किया था। इसमें डंकन फ्लेचर और नील जॉनसन का नाम शामिल था। वर्ल्ड कप इतिहास में 24 साल बाद फिर से ऐसा कारनामा हुआ है। आखिरी बार 1999 में नील जॉन्सन ने ऐसा किया था।
वर्ल्ड कप में डेब्यू करते हुए 4 विकेट और अर्द्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी
- डंकन फ्लेचर (जिम्बाब्वे) – नाबाद 69 रन और 42 रन चार विकेट, बनाम ऑस्ट्रेलिया – साल 1983
- नील जॉनसन (जिम्बाब्वे) – 59 रन और 42 रन चार विकेट, बनाम केन्या- साल 1999
- बास डी लीड (नीदरलैंड) – 67 रन और 62 रन चार विकेट, बनाम पाकिस्तान- साल 2023
हैदराबाद में लीड का जलवा
हैदराबाद में गेंदबाजी के दौरान लीड का जलवा रहा। उन्होंने इस मुकाबले मे अपनी टीम के लिए कुल नौ ओवरों की गेंदबाजी की। इस बीच वह 6.88 की इकोनॉमी से 62 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक चार विकेट चटकाने में कमायाब रहे। उनके शिकार मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान और हसन अली बने। फिर बल्लेबाजी में उन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 68 गेंदों का सामना किया और 67 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए।
यह भी पढ़ें:-
PAK vs NED, World Cup 2023: पाकिस्तान की भारत में पहली जीत, नीदरलैंड को दी मात
IND vs AUS: शुभमन गिल की हेल्थ पर राहुल द्रविड़ ने दिया ताजा अपडेट, क्या खेलेंगे पहला मुकाबला?
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
96 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
229 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
332 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
354 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
390 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
403 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
422 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
422 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines