नई दिल्ली: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली गई 7 मैचों की टी 20 सीरीज के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 67 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ पाकिस्तान ये सीरीज 3-4 से हार गई। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 209 रन ठोक डाले। डेविड मलान ने 47 गेंदों में 78 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं बेन डकेट ने 30 और हैरी ब्रुक ने 46 रन ठोके।
अभी पढ़ें – Women’s Asia Cup 2022: मलेशिया के खिलाफ जीत दर्ज करने उतरेगी भारतीय टीम, यहां देख सकेंगे लाइव
फेल रहे बाबर-रिजवान
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम के दोनों ओपनर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान फेल रहे। बाबर ने 4 गेंदों में 4 और रिजवान ने 4 गेंदों में महज एक रन बनाया। वहीं तीसरे नंबर पर उतरे शान मसूद ने फिफ्टी ठोकी, लेकिन इसके बावजूद इस खिलाड़ी पर पाकिस्तानियों का गुस्सा फूट पड़ा।
दरअसल, पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस को फखर जमां की जगह टीम में लिए गए शान मसूद से काफी उम्मीदें थी, लेकिन वे काफी स्लो खेले। शान लगातार खराब स्ट्राइक रेट मेंटेन करते रहे। उन्होंने 38 गेंदों में पचासा लगाया, जिसके लिए उन्होंने महज 3 चौके और एक छक्का जमाया। शान की इस बल्लेबाजी से पाकिस्तानी फैंस काफी निराश हैं। एक ट्विटर यूजर ने कहा- शान मसूद की यह इतिहास की सबसे खराब पारियों में से एक होगी! बेशर्म, सचमुच बेशर्म।
https://twitter.com/Crickettalkss/status/1576631606512857088
वहीं एक ने कहा- पता नहीं कि शान मसूद आज रात किस प्रकार की पारी खेल रहे हैं? 30 गेंदों पर 36* रन। बस INDvSA का स्कोरबोर्ड देखें। हालांकि साउथ अफ्रीका हार गया, लेकिन उसका इंटेंट देखो।
https://twitter.com/azzzzzfar/status/1576629710381273088
टी 20 वर्ल्ड कप में मिली है जगह
शान की इस बल्लेबाजी पर मीम भी बनना शुरू हो गए हैं। ये वही शान हैं, जिन्हें फखर जमां की जगह टी 20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है। साथ ही काउंटी क्रिकेट में उनका प्रदर्शन देख एक टीम का कप्तान बनाना तय हो गया है। देखना दिलचस्प होगा कि शान मसूद वर्ल्ड कप में किस तरह प्रदर्शन करते हैं। वैसे देखा जाए तो फाइनल में पाकिस्तान के ज्यादातर बल्लेबाजों ने शर्मनाक प्रदर्शन किया। इफ्तिखार अहमद 19, खुशदिल शाह 27, आसिफ अली 7, मोहम्मद नवाज 9 और मोहम्मद वसीम महज 5 रन बनाकर आउट हो गए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines