नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी शानदार विकेटकीपिंग के लिए पहचाने गए। उन्होंने अपने करियर में कई चकित कर देने वाले स्टंप, कैच और रनआउट किए। धोनी बल्लेबाज के पैरों पर नजर रखते और पलभर में ही उनका काम तमाम कर देते।
अब यही झलक पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान में नजर आई है। पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच रविवार को 7 मैचों की टी 20 सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में कप्तान बाबर आजम ने अपने पार्टनर मोहम्मद रिजवान की वापसी कराई। इसी रिजवान ने धोनी की तरह एक बल्लेबाज को रन आउट किया है।
पलक झपकते ही उड़ा डालीं गिल्लियां
हुआ यूं कि 10वें ओवर में बेन डकेट 18 गेंदों में 30 रन बनाकर खेल रहे थे। इफ्तिखार अहमद जैसे ही इस ओवर की पांचवीं गेंद करने आए बेन ने इस पर शॉट लगाने की कोशिश की। हालांकि वे चूके और बॉल उनके बल्ले का किनारा लेते हुए पहले जमीन पर लगी और टप्पा खाकर विकेट के पीछे जाने लगी।
https://twitter.com/Crickettalkss/status/1576594047476830212
रिजवान ने बॉल पर नजरें गड़ाए रखीं और एक हाथ से पकड़कर इसे स्टंप्स में दे मारा। रिजवान की शानदार फील्डिंग देख बेन चकित रह गए। इससे पहले कि वे बल्ले और पैर को क्रीज पर रख पाते रिजवान ने गिल्लियां ही बिखेर दीं। ये नजारा देख सब दंग रह गए। आखिरकार बेन को 30 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।
महज इतने रन से चूके मोहम्मद रिजवान
रिजवान अपनी बल्लेबाजी में एक रन बनाकर आउट हो गए। इसी के साथ वे एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। रिजवान ने इस सीरीज के 6 मैचों में कुल 316 रन बनाए। यदि वे चार रन और बना लेते तो वे एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और श्रीलंकाई बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान से आगे निकल जाते। कोहली ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के 6 मैचों में 319 और दिलशान ने 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ 7 मैचों में 317 रन जड़े थे। रिजवान भले ही रिकॉर्ड बनाने से चूक गए लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से बड़ा प्रभाव छोड़ा।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
97 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
230 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
333 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
356 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
392 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
404 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
423 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
423 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines