PAK vs ENG: जावेद मियांदाद बोले- 'बाबर आजम को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए', जानें वजह
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs ENG Javed Miandad said Babar Azam should give up the captaincy
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs ENG Javed Miandad said Babar Azam should give up the captaincy
PAK vs ENG: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 7 मैचों की टी 20 सीरीज में 4-3 से हरा दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बाबर आजम से ये पूछना चाहिए कि कहीं कप्तानी का दबाव उनकी बल्लेबाजी के ऊपर तो नहीं पड़ रहा है।’
क्रिकेट पाकिस्तान से बातचीत में जावेद मियांदाद ने बाबर आजम को एक वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज बताया। साथ ही ये भी कहा कि ‘बोर्ड को उनसे पूछना चाहिए कि क्या कप्तानी का दबाव उनके ऊपर पड़ रहा है ? उनके और बोर्ड के बीच साफ-साफ बातचीत होनी चाहिए।
जावेद मियांदाद ने कहा कि अगर बाबर आजम को लगता है कि वो कप्तानी करते हुए बल्ले के साथ परफॉर्म नहीं कर सकते हैं तो फिर उन्हें कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। हालांकि बोर्ड को बाबर आजम से बात करनी चाहिए कि वो टीम की कप्तानी के लिए पहली पसंद हैं।’
इंग्लैंड केसातवें टी20 मुकाबले में पाकिस्तान को बुरी तरह हरा दिया। इस मैच में पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही। पहले खेलते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 8 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। इसी हार के साथ पाकिस्तानी टीम को सीरीज भी गंवानी पड़ी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: