PAK vs ENG: गद्दाफी स्टेडियम में पर्ची...पर्ची...क्यों चिल्लाने लगे दर्शक, खुशदिल शाह हुए पानी-पानी, देखें वीडियो
Edited By Gyanendra Kumar

Edited By Gyanendra Kumar

नई दिल्ली: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लाहौर में टी20 सीरीज का सातवां मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज खुशदिल शाह को शर्मसार होना पड़ा। रविवार को इंग्लैंड के ख़िलाफ गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में जब खुशदिल शाह आउट होकर पविलियन लौट रहे थे तो कई दर्शक उनके ख़िलाफ़ नारे लगाने लगे।
ट्विटर पर शेयर हो रहे वीडियो में दर्शक पविलियन लौट रहे ख़ुशदिल को देखकर ‘पर्ची, पर्ची’ चिल्लाने लगे। निर्णायक मैच में 25 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए। खुशदिल को लगातार टीम में खेलने का मौका मिल रहा है, लेकिन वह खुद को साबित करने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। ऐसे में वो निशाने पर हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज़ खुशदिल शाह ने इस सिरीज में सात में से चार मैच खेले और कुल 63 रन ही बनाए।
पर्ची का मतलब उस शख्स से होता है, जिसको सिफारिश से मौका मिलता है। दर्शक इन नारों से ख़ुशदिल शाह के चयन पर सवाल उठा रहे थे। इनका मानना है कि ख़ुशदिल किसी के दबाव में टीम में रखे गए हैं।
हालांकि खुशदिल शाह को इमाम उल हक का सपोर्ट मिला है। इमाम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं फैन्स से रिक्वेस्ट करता हूं कि वह किसी भी खिलाड़ी के लिए इस तरह के नारे ना लगाया करें, इससे खिलाड़ी की हेल्थ पर असर पड़ सकता है, उसका सपोर्ट करें, जैसे आप हमेशा करते आए हैं। भले ही रिजल्ट कुछ भी हो। हम आपके लिए खेलते हैं, हम पाकिस्तान के लिए खेलते हैं।
I would like to request our fans to avoid such rants at any player as it can badly impact the player’s health and try to support them like you always do, regardless of the results. We play for YOU, we play for PAKISTAN 🇵🇰 Stay blessed ✨
— Imam Ul Haq (@ImamUlHaq12) October 2, 2022
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में पाकिस्तान को हार मिली। इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 8 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.