नई दिल्ली: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी 20 सीरीज में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार को खेले गए छठे मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर डाली। 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को फिल साल्ट और एलेक्स हेल्स ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने महज 3.3 ओवर में 55 रन ठोक डाले। हालांकि शानदार बल्लेबाजी कर रहे एलेक्स हेल्स 12 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 4 चौके और एक छक्का जमाकर 225 की स्ट्राइक रेट से रन ठोके।
साल्ट का कोहराम जारी
हालांकि इसके बाद फिल साल्ट का कोहराम जारी रहा। उन्होंने अपने नए जोड़ीदार डेविड मलान के साथ साझेदारी जमाई और महज 19 गेंदों में पचासा कूट डाला। यह इंग्लैंड के लिए सबसे तेज तीसरा अर्धशतक रहा। एक से एक बेहतरीन शॉट और गगनचुंबी छक्के लगाकर फिल्ट साल्ट ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। वह हाई प्रैशर गेम में भी 250 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते रहे। साल्ट ने 41 गेंदों में 212.20 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 87 रन जड़कर टीम को 8 विकेट से धमाकेदार जीत दिलाई। उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के जड़े।
कौन हैं फिल साल्ट?
इंग्लैंड की टीम में फिल साल्ट ओपनर और विकेटकीपर के तौर पर शामिल हुए हैं। 26 साल के इस प्रतिभावान खिलाड़ी ने अब तक महज 9 ही टी 20 मैच खेले हैं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ तबाही मचाई उसने क्रिकेट के गलियारों में कोहराम मचा दिया। हालांकि इससे पहले वह पाकिस्तान के खिलाफ 3, 8, 8, 30 और 10 का ही स्कोर कर सके थे। फिल साल्ट की एग्रेसिव ओपनिंग ने वाहवाही बटोर ली है।
https://twitter.com/DilipVK18/status/1575896677420249088
https://twitter.com/Himansh81934200/status/1575899564615532550
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: गेंदबाजों के लिए पत्रकारों से भिड़ गए पाकिस्तान के बॉलिंग कोच शॉन टेट
फिल साल्ट की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने क्रिकेटप्रेमियों में रोमांच भर दिया है। भारतीय फैंस ने उन्हें आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट देने की बात कही है। उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स बनना शुरू हो गए हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
94 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
227 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
330 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
352 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
389 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
401 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
420 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
420 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
427 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines