हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs ENG: रावलपिंडी की पाटा पिच पर बाबर आजम ने अंग्रेजों को पीटा, जड़ दिया शतक

विज्ञापन

PAK vs ENG: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में बाबर आजम ने शानदार शतक लगा दिया है। रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट में रनों की बारिश हो रही है। पाटा पिच पर बैटर के बल्लों से रनों का अंबार लगा है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिया है। पहली पारी में पाकिस्तान ने 3 विकेट के नुकसान पर 400 से ज्यादा रन बना लिए हैं।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपने टेस्ट करियर का आठवां शतक लगाया है। यह इस टेस्ट में पाकिस्तान की पारी से लगने वाला तीसरा शतक है।

मैच में पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने 657 रन ठोक दिए। जिसके जवाब में पाकिस्तान भी दमदार शुरुआत की। ओपनर इमाम-उल-हक के बाद युवा खिलाड़ी अब्दुल्लाह शफीक ने भी शतक जड़ दिया। इमाम-उल-हक ने 121 रन और अब्दुल्लाह शफीक ने 114 रनों की पारी खेली। इमाम और अब्दुल्ला शफीक का टेस्ट में तीसरा शतक है। इंजमाम उल हक के भतीजे ने अपने टेस्ट करियर के तीनों शतक इसी मैदान पर ठोके हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तान के गेंदबाजों की तरह अंग्रेज गेंदबाज भी विकेट के लिए तरस रहे हैं। सपाट पिच पर गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिल रही है। सभी गेंजबाज विकेट के लिए तरस रहे हैं।

(Phentermine)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola