---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs ENG: बेन स्टोक्स ने मारी खतरनाक थ्रो, तोड़ डाला स्टंप, देखें वीडियो

नई दिल्ली: जहां एक ओर भारत-बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट खेला जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में गजब के नजारे सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा पहले दिन सामने आया। इंग्लैड के कप्तान बेन स्टोक्स ने विकेट पर ऐसी खतरनाक थ्रो मारी कि […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: जहां एक ओर भारत-बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट खेला जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में गजब के नजारे सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा पहले दिन सामने आया। इंग्लैड के कप्तान बेन स्टोक्स ने विकेट पर ऐसी खतरनाक थ्रो मारी कि स्टंप ही टूट गया। ये नजारा 64वें ओवर में देखने को मिला।

सलमान आगा को करना चाहते थे रनआउट

पाकिस्तान के बल्लेबाज आगा सलमान और फहीम अशरफ क्रीज पर जमे थे। लीच ने जैसे ही इस ओवर की चौथी गेंद डाली, 17 रन बनाकर खेल रहे सलमान ने एक रन चुराने की कोशिश की। सलमान का शॉट मिडऑन की ओर गया तो यहां खड़े फील्डर बेन स्टोक्स ने बॉल पकड़ी और तूफान की रफ्तार से नॉन स्ट्राइकर एंड पर ऐसा थ्रो मारा कि मिडल स्टंप टूट गया। स्टोक्स की थ्रो इतनी खतरनाक थी कि स्टंप जड़ से उखड़ गया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए PAK vs ENG: अबरार अहमद का जादू, पहले ही ओवर में कर दिया क्रॉले का शिकार, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

थोड़ी देर रुका रहा मैच 

इसके बाद टूटे स्टंप को हटाया गया और नए स्टंप से बदला गया। इसकी वजह से थोड़ी देर मैच रुका रहा। हालांकि स्टोक्स की ओर से आती थ्रो को देख सलमान पहले ही क्रीज पर पहुंच चुके थे। ऐसे में वह रनआउट होने से बच गए, लेकिन ये नजारा देख वही कहावत चरितार्थ हो गई कि खाया पीया कुछ नहीं गिलास तोड़ा बारह आना।

और पढ़िएVideo: युवराज सिंह ने वीडियो से हटा दिया धोनी का फोटो? सोशल मीडिया पर कट गया बवाल

---विज्ञापन---

पाकिस्तान की टीम पहली ईनिंग में 304 पर आउट 

बहरहाल, आगा सलमान 56 रन बनाकर आउट हुए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 79 ओवर में 304 रन बनाकर ऑलआउट हुई। कप्तान बाबर आजम ने 78 रन बनाए तो वहीं अजहर अली ने 45 रनों का योगदान दिया। मोहम्मद रिजवान 19 रन बनाकर आउट हुए।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 17, 2022 05:53 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola