ODI World Cup 2023: कोहली की तैयारी देख पाकिस्तान के छूटे पसीने, 'रन मशीन' का आएगा तूफान

odi world cup 2023, virat kohli, ind vs pak, kohli in ind vs pak,

Photo Credit: Google

विज्ञापन

ODI World Cup 2023 IND vs PAK: विश्व कप 2023 का आगाज हो चुका है। अब सभी भारतीय फैंस और पाकिस्तानी फैंस 14 अक्टूबर का इंतजार कर रहे हैं। मैच के लिए अभी भले ही 7 से 8 दिन हैं पर माहौल बन गया है। सोशल मीडिया पर दोनो देशों के फैंस अपनी राय रख रहे हैं। इसी के साथ भारत और पाकिस्तान के प्लेयर अपनी तैयारी करने में लगे हुए हैं। वहीं कोहली (Virat Kohli) के ऊपर सभी की नजरें हैं, क्योंकि ये विश्व कप कोहली के करियर का आखिरी वनडे विश्व कप हो सकता है। साथ में कोहली एक खास तैयारी पर काम कर रहे हैं। जिसे देखकर पाकिस्तान टीम परेशान नजर आ रही है।

कोहली की ये है तैयारी 

कोहली (Virat Kohli) की तैयारी की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि कोहली नेट्स पर भारी बल्ले से अभ्यास कर रहे हैं। साथ में ज्यादा से ज्यादा स्ट्राइक करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर ऐसा है तो यकीन मानिए कि इस विश्व कप 2023 में कोहली का नया अंदाज देखने के लिए मिल सकता है। यानी कोहली के बल्ले से लंबे छक्के देखने के लिए तैयार रहिए।

Advertisment

इस बार दिखेंगे कोहली नए अवतार में 

अभी के समय की बात करें तो पिछले एक साल में कोहली (Virat Kohli) का ध्यान ज्यादा 1 या 2 रन लेने पर रहता है। 1 साल में बनाए गए वनडे रनों में कोहली ने 62 फीसदी रन दौड़ कर बनाए हैं. वहीं 38 फीसदी रन के लिए बड़े शॉट्स लगाए हैं। लेकिन इस बार लग रहा है कि ये रिकॉर्ड पलट सकते हैं. इसलिए हम कह रहे हैं कि पाकिस्तान के पसीने छूट रहे हैं।

टीम इंडिया लग रही है तैयार

हालांकि ऐसा नहीं है कि कोहली (Virat Kohli) ही टीम को जीत दिलाएंगे, टीम के वो सभी 11 खिलाड़ी अपनी पूरी कोशिश करेंगे कि कमाल का क्रिकेट खेला जाए। साल 1983 और 2011 के बाद एक बार फिर से भारत में विश्व कप की ट्रॉफी को रखा जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ