ENG vs NZ ODI World Cup 2023: आज से क्रिकेट का महाकुंभ शुरू हो रहा है। जिस दिन का इंतजार क्रिकेट प्रेमी पिछले कई महीने से कर रहे थे, वो इंतजार पूरा हुआ। आज पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच में खेला जाएगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। उम्मीद हम सभी फैंस कर रहे हैं कि मैच कड़ा हो, विश्व कप 2023 का आगाज शानदार होना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि पहले मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 क्या रह सकती है।
दोनों टीमें दिख रही हैं शानदार
दोनों टीमों की कोशिश रहेगी कि पहला मुकाबला जीतकर अपने अभियान का आगाज शानदार किया जाए। हालांकि न्यूजीलैंड के लिए केन का ना होना समस्या बन सकती है, पर फिर भी टीम के अगर विश्व कप के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने कमाल का खेल दिखाया है। बड़े मौके पर टीम अलग ही मूढ में नजर आती है। पर इतना तो साफ है कि भारतीय पिच पर दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला आसान तो नहीं रहने वाला है।
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11
जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स/हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।
ये भी पढ़ें: Watch Video: ‘पाकिस्तान के खिलाफ मैच में दूसरा चांस नहीं’, विश्व कप से पहले सचिन ने टीम इंडिया को चेताया
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11
डेवोन कॉनवे, विल यंग, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान, विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम/रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन।
इंग्लैंड टीम:
जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड, हैरी ब्रुक, गस एटकिंसन, रीस टॉपले, डेविड विली।
न्यूजीलैंड टीम:
डेवोन कॉनवे, विल यंग, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी, मिशेल सेंटनर, जेम्स नीशम।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
99 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
358 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
394 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
425 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
425 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines