ENG vs NZ 1st Test: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज से न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और अब तक इंग्लैंड के चार विकेट गिरा दिए हैं। वहीं इंग्लैंड की तरफ से पूर्व कप्तान जो रुट का एक नया रुप देखने को मिला जिसका वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे सूर्यकुमार यादव की तरह शॉट खेल रहे हैं।
Joe Root ने खेली शानदार रिवर्स स्वीप, गेंदबाज हैरान
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रुट टेस्ट के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर्स में से एक हैं। रुट आमतौर पर अपने साधारण खेल के लिए जाने जाते हैं लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ जब वे उतरे तो उन्होंने अलग रुप दिखाना चाहा। रुट ने 24वें ओवर की तीसरी गेंद पर निल वेगनर को ऐसा शॉट मारा की हर कोई हैरान रह गया। दरअसल वेगनर ने यॉर्कर लेंथ पर गेंद डाली जिसपर रूट गोल घुमे और बल्ले का चेहरा दिखाते हुए उसे पीछे की और शानदार स्वीप मार दी। इस शॉट ने सभी को सूर्यकुमार यादव की याद दिला दी जिनका ये फेवरेट शॉट है और वे इसे हर तरफ उपयोग करते हैं।
और पढ़िए – छा गई छोरियां…हरमन-ऋचा ने वेस्टइंडीज को ‘लूटा’, विश्व कप में लगातार दूसरी जीत
न्यूजीलैंड प्लेइंग 11
टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, स्कॉट कुगलेइजन, टिम साउदी (c), नील वैगनर, ब्लेयर टिकनर
और पढ़िए – हरमनप्रीत कौर ने न्यूजीलैंड की दिग्गज को छोड़ा पीछे, इतिहास रचने से मात्र 11 रन दूर
इंग्लैंड प्लेइंग 11
बेन डकेट, ज़क क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (सी), बेन फोक्स (डब्ल्यूके), ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines