New Zealand Tri Series 2022: पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज में आज न्यूजीलैंड और बांग्लादेश (NZ vs BAN) के बीच मैच खेला गया। इसमें केन विलियमसन के नेतृत्व में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को बुरी तरह से हरा दिया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डेवोन कॉन्वे (64) और ग्लेन फिलिप्स (60) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 208 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बांग्लादेश की टीम शाकिब अल हसन के 70 रन की पारी की मदद से सात विकेट खोकर 160 रन ही बना पाई।
गेंद की ओर देखते रहे तीन खिलाड़ी और छूट गया मौका
इस मैच में जहां न्यूजीलैंड ने बेहतरीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी की वहीं पर टीम को फिल्डिंग को लेकर कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। अपनी बेहतरीन फिल्डिंग के लिए मशहूर कीवियों की टीम ने आज तीन कैच छोड़ दिए। इसमें सबसे मजेदार वाक्या मैच के पहले ही ओवर में हुआ जब ट्रेंट बॉल की गेंद पर बांग्लादेश के ओपनर नजमुल हुसैन शान्तो ने मिस टाइम शॉट खेला और गेंद हवा में बहुत देर तक खड़ी रही।
इस गेंद को पकड़ने के लिए गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, टीम साउदी और ग्वेन फिलिप्स तीनों दौड़े और एक दूसरे से पूंछते रहे कि कौन कैच पकड़ेगा और इतने में गेंद नीचे गिर गई और टीम ने अच्छा मौका गंवा दिया।
अभी पढ़ें – FIFA U-17 World Cup: टीम इंडिया की करारी हार, यूएसए ने 8-0 से दी शिकस्त
बता दें कि इस जीत के साथ न्यूजीलैंड इस ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल में उसका मुकाबला इन फॉर्म पाकिस्तान से होगा। दोनों ही टीमें इसे जीतकर वर्ल्ड कप में आत्मविश्वास के साथ जाना चाहेगी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
109 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
243 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
346 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
368 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
404 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
417 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
435 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
443 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines