AFC Champions League Neymar in India: ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार के करोड़ों फैन हैं। भारत में भी उनके लाखों प्रशंसक हैं। अब उनके फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। स्टार फुटबॉलर इंडिया में खेलते नजर आ सकते हैं। दरअसल, उनकी नई टीम अल-हिलाल को AFC चैंपियंस लीग 2023/24 के ग्रुप स्टेज में मुंबई सिटी FC के साथ रखा गया है।
ग्रुप-डी में मिली जगह
नेमार की नई टीम अल-हिलाल को भारतीय क्लब मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ मैच खेलना है। गुरुवार को AFC चैंपियंस लीग के ग्रुप राउंड्स का ड्रॉ जारी किया गया। मुंबई सिटी एफसी और अल हिलाल को ग्रुप डी में जगह मिली। अल हिलाल और मुंबई सिटी एफसी के साथ ग्रुप डी में शामिल अन्य दो टीमें उज्बेकिस्तान की नवबहोर और ईरान की एफसी नासाजी मजांदरन हैं।
पुणे में खेल सकते हैं मैच
एशियाई क्लब प्रतियोगिता में एकमात्र भारतीय टीम भी शामिल है। यह पुणे के बालेवाड़ी स्टेडियम में अपने घरेलू मैच खेलेगी। हालांकि मुंबई सिटी का घरेलू मैदान मुंबई का अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स है, लेकिन वह टूर्नामेंट के मुताबिक उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाया।
तेहरान में खेलेंगे रोनाल्डो
वहीं नेमार के साथ-साथ फुटबॉल स्टार कालिडौ कौलीबली, सेर्गी मिलिनकोविक-सैविक और रूबेन नेव्स भी सऊदी प्रो लीग में अल हिलाल के लिए खेलते हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अल नासर को ग्रुप-E में रखा गया है। वह अगले महीने ईरान के पर्सेपोलिस के खिलाफ तेहरान में लीग ग्रुप स्टेज में शुरुआत करेंगे। AFC चैंपियंस लीग का प्रारंभिक चरण 18 सितंबर को शुरू होने वाला है। इसमें टीमों को पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों के पांच ग्रुपों में बांटा जाएगा। इसका नॉकआउट चरण 12 फरवरी से शुरू होगा। इसके बाद ग्रैंड फिनाले होगा।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
81 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
214 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
317 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
340 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
376 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
388 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
407 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
407 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
414 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
425 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines