Sandeep Lamichhane guilty in rape case: नाबालिग से रेप के मामले में नेपाल की कोर्ट ने क्रिकेटर संदीप लामिछाने को दोषी ठहराया है। लामिछाने नेपाल की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे हैं। जब आरोप लगाया गया था उस समय भी वे कप्तान थे। 17 साल की एक लड़की ने उनपर काठमांडू के एक होटल में रेप करने का आरोप लगाया था। 21 अगस्त को इसे लेकर केस दर्ज कराया गया था। इसके बाद पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।
कोर्ट की अगली सुनवाई में लामिछाने को सजा सुनाई जाएगी। उनको यह सजा काठमांडू की जिला अदालत ने सुनाई है। दोषी ठहराए जाने के बाद उनका क्रिकेट करियर खतरे में है। जज शिशिर राज ढकाल की एकल पीठ ने यह आदेश पारित किया है। कोर्ट ने कहा है कि जब यह घटना हुई थी उस समय पीड़ित लड़की नाबालिग नहीं थी।
ये भी पढ़ें-इस राज्य में 50 साल की उम्र से ही मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन, CM ने बताई फैसला लेने की वजह
जमानत पर हैं बाहर
इस मामले में सुनवाई 24 दिसंबर को ही पूरी हो गई थी, लेकिन आज 29 दिसंबर को फैसला सुनाया गया। अगली सुनवाई पर उन्हें सजा सुनाई जाएगी। लामिछाने इस समय जमानत पर बाहर हैं। पाटन हाईकोर्ट ने उन्हें 20 लाख रुपये की जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था।
कैसा रहा है क्रिकेट करियर
संदीप लामिछाने ने इंटरनेशनल फॉर्मेट में 51 वनडे मैच और 52 टी20 मैच खेले हैं। वनडे मैच में उन्होंने 112 विकेट लिए हैं जबकि टी20 मैच में 98 विकेट लिए हैं। वे दिल्ली कैपिटल्स टीम से साल 2018-19 में आईपीएल मैच भी खेल चुके हैं। इस लीग के कुल दो सीजन में उन्होंने 13 विकेट चटकाए। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें साल 2018 में खरीदा था। वे नेपाल टीम के स्टार क्रिकेटर हैं। आरोपों के बाद उनपर विदेशी लीग में खेलने पर रोक लगाई गई थी।
ये भी पढ़ें-श्रीलंका क्रिकेट का बड़ा फैसला, स्टार खिलाड़ी को सौंपी टी20 की कप्तानी; IPL में मचा चुका है धूम
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
402 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines