World Athletics Championship Neeraj Chopra live: भारत के गोल्डन ब्वॉय और ट्रैक एंड फील्ड स्टार नीरज चोपड़ा रविवार रात को एक और खिताब अपने नाम करने के लिए मैदाव पर उतरेंगे। वे हंगरी में आयोजित किए जाने वाले वर्ल्ड एथेलिटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक के फाइनल में अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं। उनके इस मैच को भारत में फ्री में देखा जा सकता है।
ओलंपिक चैंपियन ने शुक्रवार, 25 अगस्त को ग्रुप ए क्वालीफिकेशन के दौरान अपने पहले ही थ्रो में फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था। 88.77 मीटर के थ्रो के साथ वे ग्रूप ए क्वालिफिकेशन राउंड में टॉप पर रहे थे। भारत के दो और एथलीट किशोर जना और डीपी मनु भी फाइनल में हैं। नीरज के कुछ कट्टर प्रतिस्पर्धियों में पाकिस्तान के अरशद नदीम, जैकब वडलेज और डेविड वेगनर शामिल हैं।
नीरज ने पिछली बार जीता था सिल्वर
नीरज ने पिछली विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था और वह अपने पदक का रंग स्वर्ण में बदलना चाह रहे हैं। उनके ऐसा करने की काफी संभावना है क्योंकि वह शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में 88.77 मीटर फेंका, इस तथ्य को रेखांकित करता है कि वह अच्छी पोजिशन पर हैं। शीर्ष 3 में जगह बनाने के लिए कुल 12 फाइनलिस्ट प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिन्हें पदक मिलेंगे।
नीरज के अवॉर्ड्स
नीरज ने ओलंपिक, एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीते हैं, डायमंड लीग और U20 विश्व चैंपियन हैं, लेकिन विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अब उनका लक्ष्य है। पिछले साल ओरेगॉन चैंपियनशिप में ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने उन्हें हराकर स्वर्ण पदक जीता था। लेकिन इस बार मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन फाइनल तक भी नहीं पहुंच पाए हैं।
WAC Javelin Final Neeraj Chopra live: कब शुरू होगा फाइनल?
वर्ल्ड एथेलिटिक्स चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबले भारतीय समायनुसार रात को 11:45 बजे से शुरू होगा।
WAC Javelin Final Neeraj Chopra live: घर बैठे कैसे देखें लाइव?
वर्ल्ड एथेलिटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल मैच को भारत में जियो सिनेमा पर फ्री में देखा जा सकता है। इसे सोनी लिव एप पर भी लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines