हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नीरज चोपड़ा ने जीता दोहा डायमंड लीग का खिताब, 88.67 मीटर पर निशाना लगाकर वर्ल्ड चैंपियन को दी मात

विज्ञापन
Neeraj Chopra lausanne diamond league

नई दिल्ली: स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने इस सीजन की शानदार शुरुआत करते हुए दोहा डायमंड लीग का खिताब जीत लिया है। शुक्रवार शाम उन्होंने पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर का भाला फेंक ये खिताब अपने नाम किया। नीरज ने पहले राउंड में ही 88.67 मीटर की दूरी का भाला फेंक बड़ी बढ़त बना ली थी। वह इस थ्रो के साथ सबसे आगे रहे। वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स 85.88 मीटर के साथ दूसरे जबकि चेक गणराज्य के जैकब वडलेज्च 85.51 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

दूसरे राउंड में जैकब वडलेज्च आए करीब

दूसरे राउंड में जैकब वडलेज्च 88.63 मीटर का भाला फेंक नीरज के करीब आए। हालांकि इसके बाद कोई भी स्टार के आसपास नहीं आ सका और अंतत: नीरज चोपड़ा ने 88.67 मीटर के साथ दोहा डायमंड लीग के खिताब पर कब्जा जमा लिया।

इससे पहले नीरज ने फाइनल राउंड में 86.52 मीटर थ्रो लगाया। वहीं जैकब वडलेज्च 84.76 मीटर तक ही भाला फेंक सके। एंडरसन पीटर्स ने आखिरी राउंड में 81.93 मीटर का भाला फेंका। स्टार जैवलिन थ्रोअर ने पांचवें राउंड में 84.37 मीटर का निशाना साधा। इससे पहले चौथा राउंड फाउल पर खत्म हुआ। तीसरे राउंड में उन्होंने 85.47 और दूसरे में 86.04 मीटर का थ्रो लगाया।

विज्ञापन

स्टार एथलीट का बिजी शेड्यूल 

चोपड़ा इस साल एशियन गेम्स, विश्व चैंपियनशिप और पेरिस ओलंपिक के लिए योग्यता के साथ काफी व्यस्त रहेंगे। उनका लक्ष्य दोहा डायमंड लीग में मजबूत प्रदर्शन के साथ लंबे सीजन की शुरुआत करना था। शुक्रवार को उन्होंने ग्रेनाडा के मौजूदा विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स, टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता चेक गणराज्य के जैकब वडलेजच के खिलाफ शानदार मुकाबला कर फैंस का दिल जीत लिया।

डायमंड लीग के मौजूदा चैंपियन हैं नीरज चोपड़ा  

चोपड़ा ने 2022 में शानदार प्रदर्शन करते हुए डायमंड लीग का खिताब जीता था। ऐसे में वे पहली बार एक चैंपियन के तौर पर इसमें भाग ले रहे हैं। दोहा में डायमंड लीग का ये 14वां संस्करण है। दोहा में हो रहा यह इवेंट डायमंड लीग सीरीज का पहला चरण है। इसका समापन 16 और 17 सितंबर को यूजीन में डायमंड लीग फाइनल के साथ होगा। इसमें पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए खेल होंगे।

विज्ञापन

फाइनल स्टेंडिंग के रिजल्ट:

1. नीरज चोपड़ा – 88.67 मी

2. जैकब वडलेजच – 88.63 मी

विज्ञापन

3. एंडरसन पीटर्स – 85.88 मी

4. जूलियन वेबर – 82.62 मी

विज्ञापन

5. एंड्रियन मर्डारे – 81.67 मी

6. केशोर्न वालकोट – 81.27 मी

विज्ञापन

7. रोडरिक जेनकी डीन – 79.44 मी

8. कर्टिस थॉम्पसन – 74.13 मी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola