Neeraj Chopra: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा इन दिनों स्विट्जरलैंड में छुट्टियों का मजा ले रहे हैं। नीरज चोपड़ा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर कोई भी हंस पडे़गा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि नीरज चोपड़ा स्विट्जरलैंड की खूबसूरज बर्फीली वादियों का मजा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज चोपड़ा ने दोस्त को फेंका

नीरज द्वारा 14 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में वह अपने कुछ दोस्तों के साथ घूम रहे हैं। नीरज के हाथ में जैवलिन की जगह कैमरा था। इस दौरान उन्होंने जैवलिन थ्रो वाले अंदाज में दौड़ते हुए अपने एक दोस्त को दीवार की ओर फेंक मारा। इसके बाद नीरज बर्फीली पहाड़ पर एक स्कीइंग कार्ट में बैठकर भी मस्ती करते दिखे। नीरज का ये वीडियो फैंस को खासा पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

पिछले हफ्ते जीता है डायमंड लीग का खिताब

चोट से वापसी करने के बाद नीरज चोपड़ा ने पिछले हफ्ते ही स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में डायमंड लीग का खिताब जीता है। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने हैं। डायमंड लीग की सफलता के साथ ही नीरज ने अपने सीजन को खत्म करने का फैसला किया था। यानी इस साल वह अन्य किसी प्रतिस्पर्धा में हिस्सा नहीं लेंगे।

विज्ञापन

पिछले साल टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था

नीरज चोपड़ा भाला फेंक में भारत की नई पहचान के रूप में उभरे हैं। उन्होंने पिछले साल टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। इसके बाद से ही नीजर लगातार अपने भाले के कमाल से नए कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। यही वजह है किखेल प्रेमियों के बीच भी उनकी लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ