पाकिस्तानी क्रिकेटर Naseem Shah पर आया उर्वशी का दिल, फैंस ने लगा दी क्लास, तेजी से वायरल हो रहा ये VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

Naseem Shah and Urvashi love story video
Edited By Bhoopendra Rai

Naseem Shah and Urvashi love story video
Naseem Shah and Urvashi: एशिया कप में बुधवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है। इसके तुरंत बाद फिल्म एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर अचानक चर्चा में आ गई हैं। उर्वशी के चर्चा में आने की वजह इस बार पतं नहीं बल्कि पाकिस्तानी क्रिकेट नसीम शाह हैं।
अभी पढ़ें – IND vs AFG: आखिरी मुकाबले में जीतना चाहेगा भारत, इन 2 खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं रोहित शर्मा
दरअसल उर्वशी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर नसीम शाह की एक स्टोरी वीडियो शेयर की है। ये वीडियो उस वक्त का है जब उर्वशी रौतेला एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंची थीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग भयंकर रिएक्शन्स दे रहे हैं। लोग अलग-अलग फिल्म के डायलॉग्स के साथ नसीम और उर्वशी के मीम बना रहे हैं।
https://twitter.com/Kingofcricket0/status/1567145348681850888?s=20&t=Hq5cVxC4Kt1hJRCFteIj_A
https://twitter.com/zkii25/status/1567048768553361409?s=20&t=Lo0uj_wD06ukyINI0l8smw
स्टोरी को देख ट्विटर पर ट्रोलर्स ने मीम्स की बाढ़ ला दी। इन मीम्स में नसीम, उर्वशी और ऋषभ के लव ट्राएंगल को भी दिखाया गया। मीम्स में ऋषभ को दिल टूटे आशिक की तरह और उर्वशी को बेवफा माशूक की तरह प्रेजेंट किया गया।
https://twitter.com/fzk_94/status/1567115441750921218?s=20&t=nj7nKbckhA-2wODskUdcYA
दरअसल, फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक ‘लव स्टोरी’ शेयर की है। जिसमें पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह स्माइल करते हुए दिख रहे हैं, जबकि उर्वशी स्टेडियम में बैठकर अपने कातिलाना अंदाज में मुस्कुरा रही हैं। वीडियो देखकर लग रहा है जैसे नसीम उर्वशी की तरफ देखकर एक्सप्रेशन दे रहे हैं और उर्वशी भी उन्हें देखकर ही रिएक्ट कर रही हैं।
Hath jorr k kehta hai dor rahy hmary larky se phly hi usky jawani may cramps parte hein..#NaseemShah #UrvashiRautela pic.twitter.com/31WhuEf6t8
— -Kakarot- (@Blackdragon1155) September 6, 2022
खास बात ये है कि इस वीडियो के बैकग्राउंड में रोमांटिक गाना बज रहा है। आतिफ असलम की आवाज में ‘मुसाफिर’ गाने को सुन, किसी को भी नसीम शाह और उर्वशी पर प्यार आ जाएगा। ये वीडियो देखने के बाद फैंस ने उर्वशी को इसी खता के चलते ट्रोल कर दिया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: