FIH Olympic Qualifier: MS Dhoni ने बढ़ाया भारतीय हॉकी टीम का हौसला, Video आया सामने

MS Dhoni FIH Olympic Qualifier: भारतीय महिला हॉकी टीम को सपोर्ट करने महेंद्र सिंह धोनी रांची के स्टेडियम पहुंचे। जिसका वीडियो सामने आया है।

MS Dhoni latest video support hockey team india FIH Olympic Qualifier

एमएस धोनी पहुंचे रांची स्टेडियम Image Credit: Social Media

MS Dhoni FIH Olympic Qualifier: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं लेकिन फिर भी एमएस धोनी की नई-नई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आती रहती है। फैंस धोनी की एक झलक को अपने कैमरे में कैद करने के लिए काफी बेताब रहते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें एमएस धोनी भारतीय महिला हॉकी टीम का हौसला बढ़ाने स्टेडियम पहुंचे हैं। धोनी हर एक खेल को काफी सपोर्ट करते हैं।

विज्ञापन

ओलंपिक क्वालिफायर का मुकाबला देखने पहुंचे ‘माही’

क्रिकेट से दूर इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी के अलग-अलग जगह घूमने के वीडियो सामने आते रहते हैं। अब महेंद्र सिंह धोनी भारतीय महिला हॉकी टीम का ओलंपिक क्वालिफायर मुकाबला देखने पहुंचे। ये मुकाबला रांची के जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेला गया। जहां-जहां धोनी जाते है वहां भीड़ खुद ही लग जाती है। हर कोई धोनी की वीडियो और तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद करना चाहती है।

विज्ञापन

अब माही के इस वीडियो को हॉकी इंडिया के ऑफिशियल अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। धोनी के मैदान में पहुंचते ही वहां मौजूद दर्शकों में एक अलग ही जोश भर जाता है। ओलंपिक क्वालिफायर मुकाबला देखने के लिए धोनी एक खास तरह की ब्लैक कलर की जैकेट पहनकर पहुंचे थे। फैंस को धोनी के ये लुक काफी पसंद भी आ रहा है। इस दौरान माही कई फैंस से भी मिले और उनको ऑटोग्राफ भी दिया। इस वीडियो पर अब फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन

आईपीएल 2024 की तैयारियों में जुटे माही

बीते कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का एक और वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में धोनी प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे थे। धोनी को प्रैक्टिस करते हुए देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फैंस ने धोनी को आईपीएल 2023 में ही खेलते हुए देखा था। अब एक साल के बाद फिर से धोनी आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। माही ने अपनी कप्तानी में पिछले साल भी सीएसके को चैंपियन बनाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ