IND vs ENG: अब अंग्रेजों को धूल चटाने की बारी, Live Streaming से टीमों के स्क्वॉड तक सभी जानकारी

India vs England Test Series All Details: भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से 11 मार्च तक पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

India vs England Test Series Schedule Venue Match Timings Squads Live Streaming

India vs England Test Series Schedule Venue Match Timings Squads Live Streaming (Image- News24)

India vs England Test Series All Details: भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज 3-0 से जीतकर जहां टी20 वर्ल्ड कप से पहले फिर से आईसीसी टूर्नामेंट की दावेदारी ठोकी। वहीं अब टीम की नजरें लगातार दो फाइनल खेलने के बाद तीसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताब पर होंगी। इसके लिए टीम इंडिया अब केपटाउन की ऐतिहासिक जीत वाले प्रदर्शन को 25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भी दोहराना चाहेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से 11 मार्च तक पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

विज्ञापन

कब और कहां होंगे मैच?

  • 1st टेस्ट- 25-29 जनवरी, हैदराबाद (राजीव गांधी स्टेडियम)
  • 2nd टेस्ट- 2-6 फरवरी, विशाखापट्टनम (डॉ. वाई.एस.आर. रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम)
  • 3rd टेस्ट- 15-19 फरवरी, राजकोट (सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
  • 4th टेस्ट- 23-27 फरवरी, रांची (JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स)
  • 5th टेस्ट- 7-11 मार्च, धर्मशाला (HPCA स्टेडियम)

विज्ञापन

किस समय होंगे मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टेस्ट मैचों की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से होगी। इन सभी मैचों में पहला सेशन सुबह 9.30 से 11.30 तक होगा। उसके बाद 40 मिनट का लंच ब्रेक, फिर 12.10 से 2.10 से दूसरा सेशन होगा। इसके बाद 20 मिनट का टी ब्रेक होगा। फिर 2.30 से शाम 4.30 तक आखिरी सेशन का खेल होगा।

कहां देख पाएंगे Live Streaming?

इस सीरीज के सभी टेस्ट मैचों के लाइव प्रसारण के लिए फैंस स्पोर्ट्स 18 चैनल के साथ जुड़े रह सकते हैं। वहीं डिजिटल चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए फैंस जियो सिनेमा के साथ जुड़े रह सकते हैं। साथ ही इस सीरीज के सभी मैचों से जुड़े सभी अपडेट्स और मैच के दौरान लाइव अपडेट्स के लिए फैंस न्यूज 24 स्पोर्ट्स के साथ जुड़े रह सकते हैं।

विज्ञापन

दोनों टीमों का स्क्वॉड

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, रेहान अहमद, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, बेन फोक्स, जेम्स एंडरसन, गस एटकिन्सन, टॉम हार्टली, जैक लीच, ओली पोप, ऑली रोबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड।

विज्ञापन

भारत (पहले दो टेस्ट): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आवेश खान।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ