नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से कप्तानी करते दिखेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद धोनी आईपीएल में खेल रहे हैं। पिछले सीजन के बाद ये कहा जा रहा था कि क्या धोनी अगला सीजन भी खेलेंगे। अब जो खबर आ रही है वो धोनी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। एमएस धोनी सिर्फ खेलेंगे ही नहीं टीम की कप्तानी भी करेंगे।
अभी पढ़ें – जिम्बाब्वे का ये गेंदबाज कंगारूओं को निगल गया! ताश के पत्तों की बिखर गई टीम, देखें VIDEO
पिछले सीजन में हुआ था बदलाव
कुछ दिनों से ये सवाल खड़े हो रहे थे कि आईपीएल के अगले सीजन में सीएसकी की कप्तानी कौन करेगा? पिछले सीजन में रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था। धोनी ने खुद रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी। मगर टीम का प्रदर्शन खराब रहा था। जडेजा की कप्तानी में चेन्नई टीम ने शुरुआती 8 में से सिर्फ 2 मैच जीते थे। साथ ही जडेजा के परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ रहा था। वह बैटिंग और बॉलिंग दोनों में फ्लाप नजर आए। जडेजा ने बीच आईपीएल में कप्तानी छोड़ दी। इसके बाद धोनी ने बाकी के मैचों में टीम की कप्तानी की। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे थे कि क्या 41 साल के हो चुके धोनी फिर से चेन्नई की कप्तानी करते दिखेंगे।
एक बार फिर से धोनी को कंमान
अब फ्रेंचाइजी ने साफ कर दिया है कि धोनी ही कमान संभालते दिखेंगे। इस बात की पुष्टि चेन्नई टीम के CEO काशी विश्वनाथ ने की है। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ही अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम के कप्तान होंगे।
अभी पढ़ें – SRH से अलग हुए टॉम मूडी, IPL 2023 के लिए टीम ने इस दिग्गज को बनाया हेड कोच
रविंद्र जडेजा छोड़ सकते हैं टीम
आईपीएल के शुरुआत से धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। धोनी पहले सीजन से ही चेन्नई टीम की कप्तानी संभाल रहे और उन्होंने टीम को दूसरे सबसे ज्यादा 4 बार खिताब भी जिताया है। पिछले सीजन से पहले उन्होंने कप्तानी छोड़ दी और जडेजा को कप्तानी सौंप दी। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई फ्रेंचाइजी ने 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। सीएसके ने ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा पर सबसे अधिक राशि खर्च की, जिन्हें 16 करोड़ में टीम ने रिटेन किया था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
78 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
211 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
314 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
337 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
373 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
385 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
404 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
404 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
411 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
422 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines