MotoGP Race: मोटोजीपी रेस देखना आपको भी जरूर पसंद होगा। आपने आज से पहले इस गेम का आनंद अपने टेलीविजन पर या फिर स्मार्टफोन पर लिया होगा। लेकिन अब आपके पास शानदार मौका इस खेल का लाइव आनंद लेने का। बता दें कि भारत में पहली बार मोटोजीपी रेस का आयोजन होने वाला है। इसको लेकर मोटोजीपी रेस के फैंस में उत्साह की लहर है। भारतीय फैंस स्टेडियम में बैठकर मोटोजीपी रेस का आनंद ले सकेंगे।
मोटोजीपी का आयोजन कराने वाला 19वां देश भारत
मोटोजीपी रेस का आयोजन ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में किया जाएगा। यह 22 सितंबर से 24 संतबर तक होने वाला है। इस रेस में शामिल होने के लिए दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी भारत आने वाले हैं। इससे पहले भी फॉर्मूला वन रेस का आयोजन ग्रेटर नोएडा के इसी मैदान पर हो चुका है। इस सर्किल की लंबाई किलोमीटर है। इससे पहले कुल 30 देशों में मोटोजीपी रेस का आयोजन हो चुका है। ऐसे में भारत वां देश बन चुका है, जहां मोटोजीपी का आयोजन किया जाएगा। ग्रेचर नोएडा में स्थित यह सर्किल विश्व के मशहूर रेसिंग ट्रैक में से एक है। साल 2023 में होने वाली मोटोजीपी रेस कुल 19 देश हिस्सा ले रहे हैं।
यहां जानें कितनी होगी टिकट की प्राइस
मोटोजीपी रेस की टिकट का दाम आपको भी हैरान कर सकता है। बता दें कि इसके लिए टिकट की अधिकतम प्राइस 1 लाख 80 हजार है, जबकि टिकट की कीमत 800 रुपये से शुरू होती है। इसके लिए कुल 9 प्रकार के टिकट खरीद सकते हैं। टिकट की कीमत 800 से शुरु होने के बाद 2,500 रुपए, 6,000 रुपए, 8,000 रुपए, 15,000 रुपए, 25,000 रुपए, 40,000 रुपए, 80,000 रुपये। वहीं, सबसे महंगी टिकट 1 लाख 80 हजार रुपये की मिलेगी। टिकट के हिसाब से सुविधाएं भी बढ़ती जाएगी। बता दें कि इस रेस का आयोजन तीन दिनों तक किया जाएगा और हर दिन के लिए अलग टिकट लेनी होगी। अगर आप फ्री में इस मैच का लुत्फ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आप घर बैठे टीवी पर भी मैच का आनंद ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines