MotoGP Race 2023: भारत में पहली बार मोटोजीपी रेस का आयोजन किया जा रहा है। इस रेस का आयोजन ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में किया जा रहा है। इस कड़ी में मोटोजीपी ने बड़ी गलती कर दी है, इसको लेकर बवाल मचा हुआ है। दरअसल बीती शुक्रवार को मोटोजीपी रेस की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान भारत का गलत नक्शा दिखा दिया। इस नक्शे से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों को हटा दिया।
ये है पूरा मामला
भारत के नक्शे को गलत रूप से दिखाने के बाद खूब बवाल हुआ, सोशल मीडिया पर मोटोजीपी को जमकर ट्रोल किया गया। बढ़ते कॉन्ट्रोवर्सी को देखते हुए मोटोजीपी ने फौरन एक्स पर ट्वीट करते हुए भारत से माफी मांगी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि हम भारत में अपने प्रशंसकों से मोटोजीपी रेस के प्रसारण के दौरान भारत का गलत नक्शा दिखाए जाने के कारण माफी मांगते हैं। हमारा इरादा किसी के दिलों को ठेस पहुंचाने का नहीं था। यह गलती अंजाने में हुई है, इसके लिए हम माफी चाहते हैं। मोटोजीपी ने आगे लिखा कि हम बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के साथ इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, गिल से लेकर मोहम्मद शमी ने किया ये कमाल
45 करोड़ लोग हैं दर्शक
बता दें कि ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में मोटोजीपी रेस का आयोजन 22 सितंबर से 24 सितंबर तक होने वाला है। आज इस आयोजन का दूसरा दिन है। दर्शकों में इस खेल को लेकर काफी उत्साह है। इस खेल का लाइव आनंद लेने के लिए पूरा स्टेडियम खचा-खच भर हुआ है। इसे देखने के लिए हर दिन एक लाख से भी अधिक दर्शक आ रहे हैं। वहीं, मोटोजीपी रेस का 200 देशों में लाइव प्रसारण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस इवेंट की टेलीकास्टिंग को पूरी दुनिया में करीब 45 करोड़ लोग देखने वाले हैं।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines