Morocco vs Croatia: फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल कल यानी की 18 दिसंबर को फ्रांस बनाम अर्जेंटीना के बीच होगा। इस मैच से पहले आज (17 दिसंबर) क्रोएशिया और मोरक्को के बीच तीसरे स्थान का मुकाबला खेला जाएगा। मोरक्को सेमीफाइनल में पहुंचकर पहले ही इतिहास रच चुकी है। अब तीसरे स्थान के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2022 में आखिरी बार क्रोएशिया से भिड़ेगी।
सेमीफाइनल में हार गई थी क्रोएशिया और मोरक्को
क्रोएशिया को अर्जेंटीना के हाथों और मोरक्को को फ्रांस के हाथों सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। अब ये दोनों टीम तीसरे स्थान के लिए खेलेंगी। मोरक्को को सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस ने 2-0 से हरा दिया था। वहीं क्रोएशिया को अर्जेंटीना के खिलाफ 0-3 से हार झेलनी पड़ी थी।
कब और कहां देखें मुकाबला?
फीफा वर्ल्ड कप में तीसरे स्थान के लिए होने वाला यह मुकाबला खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। 17 दिसंबर को भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे मैच शुरू होगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स18 1 और स्पोर्ट्स18 1HD पर किया जाएगा। वहीं, फाइनल मुकाबला 18 को फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच होगा। दोनों टीमें पहली बार फाइनल में आमने-सामने होंगी।
क्रोएशिया और मोरक्को के बीच तीसरे स्थान के लिए मैच टक्कर का होगा। जीतने वाली टीम को बंपर प्राइज मनी भी मिलेगी। तीसरे नंबर की टीम को 223 करोड़ रुपये मिलेगें। वहीं, चौथे नंबर की टीम को 206 करोड़ मिलेंगे।
फीफा वर्ल्ड कप की प्राइज मनी
विजेता- 347 करोड़ रुपये
उप-विजेता- 248 करोड़ रुपये
तीसरे नंबर की टीम- 223 करोड़ रुपये
चौथे नंबर की टीम- 206 करोड़ रुपये
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
77 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
210 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
313 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
335 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
372 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
384 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
403 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
403 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
410 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
421 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines