नई दिल्ली। मोहम्मद शमी टी-विश्व कप से पूरी तरह बाहर नहीं हुए हैं। पहले सिलेक्टर्स ने सूचित किया था कि T20 इंटरनेशनल में उनकी आवश्यकता नहीं है, लेकिन अब सिलेक्टर्स अब यू-टर्न लेने का फैसला ले सकते हैं। इसके पीछे की वजह जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल का चोटिल होना है।
दरअसल, जसप्रीत बुमराह की चोट गंभीर बताई जा रही है। वहीं हर्षल पटेल भी पसली की चोट से जूझ रहे हैं। अगर ये दोनों प्लेयर टी20 विश्वकप से बाहर हो जाते हैं तो टीम इंडिया के पास एकमात्र अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी होंगे। यही वजह है कि शमी को टी20 टीम में वापस बुलाया जा सकता है।
और पढ़िए –Asia Cup 2022: IND vs PAK मैच के लिए ऑनलाइन टिकट की बिक्री शुरू, फटाफट ऐसे खरीदें…
घरेलू सीरीज में मिल सकता है मौका
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप में शमी को मौका मिल सकता है। इसके लिए सिलेक्टर्स ने शमी को टी20 इंटरनेशनल टीम में शामिल करने का विचार किया है। इनसाइडस्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक शमी को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 में शामिल किया जा सकता है।
परिस्थितियों को समझते हैं शमी
चयन कमेटी के एक सदस्य ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया कि देखिए, शमी अब जवान नहीं रहे हैं और इसलिए हमें उनके वर्कलोड को भी मैनेज करना है। यही वजह है कि उन्हें टी20 (चयन नहीं) के बारे में बताया गया, लेकिन अगर हमारे दो प्रमुख पेसर चोटिल हैं, तो हमें ऑस्ट्रेलिया में किसी विश्वसनीय व्यक्ति पर वापस आना होगा। शमी बेहतर परिस्थितियों को समझते हैं और एक बड़ी संपत्ति हो सकते हैं। टी20 विश्वकप से पहले उन पर आखिरी फैसला लिया जाएगा।
और पढ़िए – Ind vs Zim: ‘सीरीज में भारत को 2-1 से हराएगी हमारी टीम’, जिम्बाब्वे का इस खिलाड़ी ने भरी हुंकार
टी 20 विश्वकप के लिए कब होगी टीम इंडिया का ऐलान
टी 20 विश्वकप के लिए बीसीसीआई 15 सितंबर को भारतीय टम का ऐलान कर सकती है। जसप्रीत के फिट होने के बाद ही उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा। अगर बुमराह फिट नहीं होते हैं तो सिलेक्टर्स शमी पर विचार कर सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
98 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
231 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
334 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
356 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
393 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
405 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
424 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
424 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
431 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines