नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के दिग्गज सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मार्टिन गुप्टिल बुधवार को एडिनबर्ग में स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल में 40 रनों की पारी खेलकर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
मार्टिन गप्टिल ने इस मामले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने अभी तक कुल 116 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जबकि भारतीय टीम के कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 128 मैच खेले हैं।
गुप्टिल ने रोहित को छोड़ा पीछे
गप्टिल का औसत 32.37 है, जबकि रोहित शर्मा का 32.18 है। हालांकि रोहित शर्मा अब वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेंगे और इस दौरान वो एक बार फिर मार्टिन गप्टिल से आगे निकल सकते हैं।
https://twitter.com/ICC/status/1552463562278412288?s=20&t=OqPe7gsIkqN23O4SEyPyTw
3399 रनों के साथ टॉप पर गप्टिल
मार्टिन गप्टिल के अब कुल मिलाकर 3399 रन हो गए हैं और उन्होंने रोहित शर्मा से 20 रन ज्यादा बना दिया है। रोहित शर्मा के 3379 रन हैं।
कोहली तीसरे पायदान पर
टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने अभी तक 99 मैचों में 50.12 की जबरदस्त औसत से 3308 रन बनाए हैं।
चौथे नंबर पर पॉल स्टर्लिंग, पांचवे पर फिंच
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आयरलैंड के सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग हैं, उन्होंने 2894 रन बनाए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में अभी तक 2855 रन बनाए हैं।
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन
मार्टिन गुप्टिल- 116 मैच, 3399 रन
रोहित शर्मा- 128 मैच, 3379 रन
विराट कोहली- 99 मैच, 3308 रन
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
215 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
340 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines