हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lionel Messi ने जीता लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड, अर्जेंटीना टीम को भी मिला सम्मान

विज्ञापन

नई दिल्ली: लियोनेल मेसी ने लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर का शीर्ष पुरस्कार जीता है। पेरिस में सोमवार को आयोजित समारोह में यह पुरस्कार उन्हें दिया गया। वहीं अर्जेंटीना टीम को लॉरियस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर घोषित किया गया। वहीं जमैका की स्प्रिंटर शैली-एन फ्रेजर-प्रिस ने स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता।

मेसी को ये सम्मान पिछले साल हुए फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना को जीताने के लिए दिया गया। कतर में आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल में मेसी ने फाइनल में अपनी टीम के लिए दो अहम गोल किए थे। विजेता का फैसला पेनल्टीज से हुआ था। निर्धारित समय में दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर थीं। बाद में पेनल्टीज में अर्जेंटीना ने फ्रांस को हरा दिया। मेसी का करियर का यह पहला वर्ल्ड कप खिताब है।

मेसी को लॉरियस स्पोर्ट्स मैन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दूसरी बार दिया गया है। इससे पहले साल 2020 में उन्हें फॉर्मूला वन ड्राइवर लुईस हैमिल्टन के साथ यह अवॉर्ड दिया गया था। बता दें कि लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के लिए वर्ल्ड मीडिया के ओर से खिलाड़ियों और टीमों के प्रदर्शन के प्रदर्शन के आधार पर उनको नॉमिनेट किया जाता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola