नई दिल्ली: फ्रेंच फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर्स में से एक लियोनल मेसी ने जून नें कांट्रेक्ट खत्म होने के बाद क्लब छोड़ने का फैसला किया है। इसकी पुष्टि क्लब के मुख्य कोच क्रिस्टोफे गाल्टियर ने की है। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी शनिवार को क्लेरमोंट के खिलाफ पीएसजी के लिए अपना आखिरी मैच खेलेंगे।
मेसी ने नए कांट्रेक्ट पर नहीं किया साइन
पेरिस सेंट जर्मेन के साथ मेसी का करार इस साल जून में समाप्त हो जाएगा। पीएसजी ने मेसी के सामने नए कॉन्ट्रैक्ट रखे थे, लेकिन अर्जेंटीना के कप्तान ने उस पर साइन नहीं किया। गाल्टियर ने बताया कि मेसी क्लेरमोंट फुट के खिलाफ पीएसजी के लिए आखिरी मैच खेलेंगे। यह पीएसजी का इस सीजन का आखिरी लीग-वन मैच भी होगा।
मुझे फुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को कोचिंग देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ -गाल्टियर
वहीं टीम के कोच गाल्टियर ने कहा कि – मुझे फुटबॉल के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को कोचिंग देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पार्स डेस प्रिंसेस में क्लेरमोंट के खिलाफ मैच उनका आखिरी मैच होगा। मुझे उम्मीद है कि उन्हें वहां शानदार फेयरवेल दिया जाएगा। इस साल वह हमेशा हमारी टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई भी टिप्पणी या आलोचना उचित है। उन्होंने हमेशा टीम के हित में काम किया। पूरे सीजन में उनके साथ रहना मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है।”
मेसी का बेहतरीन प्रदर्शन
मेसी ने 2021 में बार्सिलोना का साथ छोड़कर पीएसजी के से दो साल का करार किया था। उन्होंने क्लब के लिए 21 गोल और 20 असिस्ट किए हैं। उनका अनुबंध 30 जून को समाप्त होगा। किलियन एम्बाप्पे और नेमार के साथ, उन्होंने फ्रांस की राजधानी में बिताए दोनों सत्रों में PSG को Ligue 1 खिताब जीतने में मदद की। हालांकि, चैंपियंस लीग से बैक-टू-बैक राउंड-ऑफ-16 से बाहर होने का मतलब था कि क्लब की पहले यूरोपीय खिताब की तलाश जारी है।
(Klonopin)
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
241 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
344 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
366 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
402 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
415 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
434 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
441 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines