नई दिल्ली: पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी सीजन के अंत में फ्रेंच क्लब छोड़ सकते हैं। वह 2021 में क्लब में शामिल हुए थे। अब खबरें आ रही हैं कि सात बार के बैलन डी’ओर विजेता सीजन के अंत में पेरिस स्थित क्लब को छोड़ने जा रहे हैं। पीएसजी द्वारा क्लब की अनुमति के बिना सऊदी अरब की यात्रा के बाद मेसी को सस्पेंड किए जाने के एक दिन बाद यह खबर आई है।
मेसी पीएसजी छोड़ने के लिए तैयार
स्थिति के बारे में जानकारी रखने वाले एक शख्स ने एसोसिएटेड प्रेस से कहा- मेसी पीएसजी छोड़ने के लिए तैयार हैं। उनका दो साल का कॉन्ट्रेक्ट सीजन के अंत में समाप्त हो रहा है। सूत्र ने एपी को बताया कि मेसी का जाना एक पारस्परिक निर्णय है। जाने-माने पत्रकार फैब्रिजियो रोमानो के मुताबिक मेसी के पीएसजी छोड़ने को लेकर कोई संदेह नहीं है। रोमानो ने ट्वीट कर कहा- पर्दे के पीछे अब यह समझ में आ गया है कि लियो के पिता जॉर्ज ने एक महीने पहले ही पीएसजी को निर्णय के बारे में सूचित कर दिया था। यह अंतिम ब्रेकिंग पॉइंट था।
मेसी ने कुछ महीने पहले ही अर्जेंटीना को विश्व कप जिताने में मदद की और आज भी उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर माना जाता है। अब इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि मेसी कौनसा क्लब जॉइन करेंगे। आइए हम उन 3 क्लबों पर नजर डालते हैं…
बार्सिलोना में वापसी?
मेसी के प्रशंसकों के लिए बार्सिलोना में वापसी किसी सपने के सच होने जैसा होगा। दो साल पहले जब मेसी ने बार्सिलोना छोड़ा, तो वे रोते हुए नजर आए। दरअसल, उस वक्त क्लब आर्थिक संकट का सामना कर रहा था। मेसी का लगाव इस क्लब से इस कदर था कि वह अपनी फीस में 50 प्रतिशत की कटौती करने के लिए भी सहमत हो गए थे, लेकिन आखिरकार उन्हें क्लब छोड़ना पड़ा। क्लब के एक सूत्र ने द एथलेटिक को बताया- “हम लियोनेल की वापसी के लिए पागल हैं, हम उसे बार्सिलोना वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करने जा रहे हैं।”
अल-हिलाल से जुड़ सकते हैं
मेसी सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल से जुड़ सकते हैं। सऊदी में उनकी हालिया यात्रा से इसके संकेत मिले हैं। दरअसल, पीएसजी के मालिकों की अनुमति के बिना पर्यटन राजदूत के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए सऊदी की यात्रा करने के बाद मेसी को वर्तमान में दो सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है। इसलिए कहा जा रहा है कि वे अल हिलाल से भी जुड़ सकते हैं।
बड़े सौदे के साथ इंटर मियामी जा सकते हैं
जब 2021 में मेसी के बार्सिलोना छोड़ने की खबरें सामने आईं, तो मेजर लीग सॉकर (MLS) क्लब इंटर मियामी को संभावित क्लब के रूप में देखा गया। डेविड बेकहम के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी पिछले दो सालों से मेसी को पाने की कोशिश कर रही है। उन्हें अमेरिका में शानदार सौदा मिल सकता है, लेकिन मेसी को यह तय करना होगा कि क्या वह अभी भी शीर्ष स्तर पर प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं या अमेरिका या सऊदी अरब में अपना करियर खत्म होते हुए देख रहे हैं। अर्जेंटीना के आउटलेट फ़ुटबॉल टोटल डायरेक्ट टीवी की पिछले साल की एक रिपोर्ट के अनुसार मेसी इंटर मियामी के साथ शर्तों पर सहमत हुए थे।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
241 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
344 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
366 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
402 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
415 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
434 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
441 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines