हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लियोनेल मेसी का चला जादू, दागे दो दनादन गोल, इंटर मियामी को दिलाई बड़ी जीत

विज्ञापन

नई दिल्ली: स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेसी ने एक बार फिर से अपना जादू दिखाया है। मेसी ने लीग कप में अटलांटा यूनाइटेड के खिलाफ दो गोल कर अपनी टीम इंटर मियामी को जीत दिलाई। इंटर मियामी ने यहां अटलांटा यूनाइटेड को 4-0 से हराकर लगातार दूसरी लीग कप जीत हासिल की।

मेसी ने मियामी के लिए अपनी पहली शुरुआत में दो बार स्कोर किया और एक अस्सिट किया। मंगलवार की रात को खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम आठवें मिनट में आगे हो गई जब मेसी ने सर्जियो बसक्वेट्स के ऊंचे पास पर दौड़ लगाई और उनका पहला प्रयास पोस्ट से टकरा गया लेकिन रिबाउंड पर उन्होंने गोल दाग दिया।

कुछ देर के बाद ही मेसी ने फिर अपना जादू चलाया। मैच के 22वें मिनट में ही मेसी ने टीम के लिए दूसरा गोल दाग दिया। इंटर मियामी के लिए तीसरा गोल टेलर ने किया। 44वें मिनट में गोल कर उन्होंने टीम को हाफटाइम तक 3-0 से आगे कर दिया। 53वें मिनट में टेलर ने दूसरा गोलकर स्कोर 4-0 कर दिया।

विज्ञापन

https://twitter.com/InterMiamiCF/status/1683992166526251010?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1683992166526251010%7Ctwgr%5E91845965f4d000d0fb9f4903e5923e90df635bf6%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fsports%2Fvideo-watch-lionel-messi-score-two-goal-inter-miami-beats-atlanta-united-by-4-0-to-reach-leagues-cup-round-32-2023-07-26

इस जीत के साथ ही इंटर मियामी ने नॉकआउट राउंड में अपना स्थान फिक्स कर लिया है। टीम राउंड-32 में पहुंच गई है। ग्रुप-जे में उसकी यह लगातार दूसरी जीत है। इंटर मियामी के दो मैच में छह अंक हो गए हैं। ग्रुप में क्रुज अजुल दूसरे और अटलांटा यूनाइटेड तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola