Lionel Messi 100th International Goal: दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर्स में से एक लियोनल मेसी इन दिनों खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं। वे हर मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं। ऐसे में मंगलवार को अर्जेंटीना और कुराकाओं के बीच खेले गए फ्रेंडली मुकाबले में उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान हासिल किया।
दरअसल इस मुकाबले में लियोनल मेसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक दर्ज की और इतिहास रच दिया। उन्होंने मैच में अर्जेंटीना की तरफ से खेलते हुए 100 गोल पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले पहले अर्जेंटीना के खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं इस कीर्तिमान को अब तक फुटबॉल के इतिहास में सिर्फ 2 ही लोगों ने हासिल किया है। जिसमें उनके प्रतिद्ंदी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और पूर्व सेंटर फॉरवर्ड अली डेई हैं।
और पढ़िए – ’10 गुना बेहतर गेंदबाज हूं…’, खलील अहमद ने भारतीय दिग्गज की आलोचना का 4 साल बाद दिया जवाब
लियोनल मेसी ने ऐसे हासिल की उपलब्धि
अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी ने मंगलवार को अर्जेंटीना के लिए 174वां मैच खेला। इस मैच में वे शुरुआत से ही लय में नजर आए। उन्होंने 21वें मिनट में गेंद को खिलाड़ियों से भेद कर गोल पोस्ट के सामने तक लाया। वहीं जैसे ही उन्हें सामने दो डिफेंडर्स दिखे तो उन्होंने साइड से किक मारकर दनादन गोल दाग दिया। इसी के साथ उनका अर्जेंटीना की तरफ से 100वां गोल पूरा हो गया।
मेसी के लगभग आधे (46) गोल अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में आए हैं। पूर्व बार्सिलोना फारवर्ड ने विश्व कप क्वालीफायर में 28 गोल किए हैं, जिसमें अक्टूबर 2017 में इक्वाडोर में 3-1 की जीत में हैट्रिक भी शामिल है, जिसने अर्जेंटीना को 2018 विश्व कप में प्रवेश दिलाया था।
और पढ़िए – IPL 2023: पृथ्वी शॉ को मिला BCCI के पूर्व अध्यक्ष का समर्थन, गांगुली बोले-टीम इंडिया में लौटने को तैयार है
क्रिस्टियानो रोनाल्डो टॉप पर
वहीं अंतर्राष्टीय फुटबॉल में अपने देश के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वालों की लिस्ट में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो टॉप पर मौजूद हैं। उनके कुल 120 गोल हो गए हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ईरान के पूर्व खिलाड़ी अली डोई हैं जिनके कुल 109 गोल हैं। वहीं इसमें तीसरे नंबर पर लियोनल मेसी आ गए हैं जिनके कल की हैट्रिक मिलाकर कुल 102 गोल हो गए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines