हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बार्सिलोना नहीं लौटेंगे लियोनल मेसी, इस क्लब से जुड़ने के संकेत

विज्ञापन
Lionel Messi MLS

नई दिल्ली: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) छोड़ने के बाद मेजर लीग सॉकर साइड (MLS) इंटर मियामी (Inter Miami) जॉइन कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास सऊदी प्रो लीग की ओर से अल हिलाल से ऑफर था, लेकिन मेसी ने इसके लिए मना कर दिया है। रिपोर्ट ने अर्जेंटीना के दिग्गज के अपने पूर्व क्लब बार्सिलोना में वापसी की अटकलों पर भी विराम लगा दिया है।

2021 में लिया था बार्सिलोना छोड़ने का फैसला 

35 साल के मेसी 2021 में PSG में थे। उन्होंने 17 सफल सीजन के बाद बार्सिलोना को छोड़ने का फैसला लिया था। उन्होंने कैटलन क्लब को 35 खिताब जीतने में मदद की। जिसमें चार चैंपियंस लीग, 10 स्पेनिश लीग और 7 कोपा डेल रे शामिल थे।

छह बैलन डीओर पुरस्कार जीते 

बार्सिलोना के साथ रहते हुए मेसी ने दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी के रूप में रिकॉर्ड छह बैलन डी’ओर पुरस्कार अर्जित किए। वह 778 ​​मैचों में 672 गोल के साथ टीम के सर्वकालिक स्कोरर बने हुए हैं। वह 520 मैचों में 474 गोल के साथ स्पेनिश लीग में शीर्ष स्कोरर हैं।

विज्ञापन

स्पेनिश लीग में शीर्ष स्कोरर 

मेसी आठ सीजन में स्पेनिश लीग में शीर्ष स्कोरर थे। छह मौकों पर वह चैंपियंस लीग में शीर्ष स्कोरर थे। रियल मैड्रिड के खिलाफ उनके 26 गोल बार्सिलोना के एक रिकॉर्ड है। पीएसजी के लिए मेसी ने 75 मैच खेले, जिसमें 34 गोल किए और 32 बार असिस्ट किया। उन्हें इस साल लीग वन ट्रॉफी जीतने में भी मदद की।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola