बार्सिलोना नहीं लौटेंगे लियोनल मेसी, इस क्लब से जुड़ने के संकेत
Edited By Pushpendra Sharma

Lionel Messi MLS
Edited By Pushpendra Sharma

Lionel Messi MLS
नई दिल्ली: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) छोड़ने के बाद मेजर लीग सॉकर साइड (MLS) इंटर मियामी (Inter Miami) जॉइन कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास सऊदी प्रो लीग की ओर से अल हिलाल से ऑफर था, लेकिन मेसी ने इसके लिए मना कर दिया है। रिपोर्ट ने अर्जेंटीना के दिग्गज के अपने पूर्व क्लब बार्सिलोना में वापसी की अटकलों पर भी विराम लगा दिया है।
35 साल के मेसी 2021 में PSG में थे। उन्होंने 17 सफल सीजन के बाद बार्सिलोना को छोड़ने का फैसला लिया था। उन्होंने कैटलन क्लब को 35 खिताब जीतने में मदद की। जिसमें चार चैंपियंस लीग, 10 स्पेनिश लीग और 7 कोपा डेल रे शामिल थे।
बार्सिलोना के साथ रहते हुए मेसी ने दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी के रूप में रिकॉर्ड छह बैलन डी’ओर पुरस्कार अर्जित किए। वह 778 मैचों में 672 गोल के साथ टीम के सर्वकालिक स्कोरर बने हुए हैं। वह 520 मैचों में 474 गोल के साथ स्पेनिश लीग में शीर्ष स्कोरर हैं।
मेसी आठ सीजन में स्पेनिश लीग में शीर्ष स्कोरर थे। छह मौकों पर वह चैंपियंस लीग में शीर्ष स्कोरर थे। रियल मैड्रिड के खिलाफ उनके 26 गोल बार्सिलोना के एक रिकॉर्ड है। पीएसजी के लिए मेसी ने 75 मैच खेले, जिसमें 34 गोल किए और 32 बार असिस्ट किया। उन्हें इस साल लीग वन ट्रॉफी जीतने में भी मदद की।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: