KS Bharat Celebration: भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। उससे पहले इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने शानदार शतक लगाया है। शतक लगाने के बाद केएस भरत ने कुछ ऐसे अंदाज में जश्न मनाया कि वो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
भगवान राम को समर्पित किया शतक
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में केएस भरत ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। शतक लगाने के बाद केएस भरत ने बीच मैदान में ऐसे जश्न मनाया कि वो सोशल मीडिया पर फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। दरअसल शतक लगाने के बाद केएस भरत ने ‘धनुष और तीर’ वाला इशारा किया। उनको देखकर ऐसा लगा जैसे वो धनुष बाण चला रहे हो।
केएस भरत ने अपने शतक को भगवान राम को समर्पित किया है। दरअसल 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। इस दौरान पूरा देश भगवान राम की भक्ति में डूबा हुआ है। केएस भरत ने अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में केएस भरत ने लिखा कि याद रखने लायक, जय श्री राम।
ये भी पढ़ें:- कौन हैं साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका? खुद को बताया बुमराह से बेहतर
इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम में मिली जगह
25 जनवरी से होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत को टीम इंडिया में शामिल किया गया हैं। टेस्ट सीरीज से पहले केएस भरत काफी शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। उनकी शानदार फॉर्म को देखकर लग रहा है अब उनको कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में भी मौका दे सकते हैं।
केएस भरत ने अभी तक टीम इंडिया के लिए सिर्फ 5 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 129 रन दर्ज हैं। केएस भरत के अलावा टीम इंडिया में दो और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को भी शामिल किया गया है।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
94 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
227 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
330 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
352 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
388 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
401 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
420 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
420 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
427 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines