नई दिल्ली: टीम इंडिया के खिलाड़ी मोहाली पहुंच गए हैं। एशिया कप की बुरी यादों को भुलाकर टीम फिर से एकजुट होना चाहेगी। आगे टी20 वर्ल्ड कप से है ऐसे में टीम के खिलाड़ी लय में आना चाहेंगे। विराट कोहली भी मोहाली पहुंच गए हैं। लगभग 10 दिन के ब्रेक के बाद विराट सीधा लंदन से मोहाली लौटे हैं।
अभी पढ़ें – छा गया पहलवान! बजरंग पूनिया ने रचा इतिहास, इस मामले में बने देश के नंबर 1 रेसलर
लंदन से मोहाली लौटे विराट कोहली
विराट कोहली एशिया कप के बाद लंदन चले गए थे। उन्होंने वहां अपनी पत्नी के साथ समय बिताया। अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही है। वहां से कोहली से सीधा मोहाली पहुंचे और आते ही ग्राउंड चले गए। कोहली एशिया कप में रंग में दिखे। लंबे इंतजार के बाद करियर का 71वां शतक भी लगाया। कोहली अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे।
मोहाली में विराट का है शानदार रिकॉर्ड
तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली मे खेला जाना है। कोहली का मोहाली के मैदान पर शानदार रिकॉर्ड है। ऑस्ट्रेलिया कई बार यहां कोहली के तूफान का शिकार हुआ है। कोहली ने मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में दो टी20 मुकाबले खेले हैं। इन दो मुकाबलो में उन्होंने 154 रन बनाए हैं। साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 82 रनों की पारी खेली थी। वहीं, साल 2019 में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 72 रन बनाए थे।
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया और फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी 20 सीरीज खेलेगी। ये दोनों सीरीज वर्ल्ड कप 2022 से पहले होंगी। इस दौरान टीम इंडिया एक बार फिर अपनी तैयारी की परख करेगी।
अभी पढ़ें – IND vs AUS: मैच से पहले विराट कोहली और सूर्या ने की खास तैयारी, वीडियो हो रहा वायरल
एशिया कप में विराट ने मचाया था धमाल
आपको बता दें कि विराट कोहली ने हाल ही में हुए एशिया कप में बल्ले से धमाल मचाया था। उन्होंने 5 मैचों में दो अर्धशतक और एक शतक की बदौलत 276 रन ठोक डाले थे। अफगानिस्तान के खिलाफ कोहली ने आखिरी मुकाबले में 61 गेंदों में नाबाद 122 रन बनाए थे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
87 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
220 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
323 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
346 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
382 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
394 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
413 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
413 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
420 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
431 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines